5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तप और संस्कारों से निखरती है युवा पीढ़ी : साध्वी तेजस

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

महावीर भवन कांकरोली में दशाह्निका तप महोत्सव का शुभारंभ, तपस्वियों का किया बहुमान

राजसमंद. बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनकी समय-समय पर नियमित सार-संभाल और संस्कारों से ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार होती है। संस्कारवान युवा पीढ़ी ही परिवार, समाज और राष्ट्रहित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर माता-पिता एवं गुरुओं का नाम रोशन करती है। यह विचार महावीर भवन में विराजमान साध्वी तेजस म.सा. एवं साध्वी हंस म.सा. ने प्रात:कालीन प्रवचन के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। चातुर्मास काल के प्रथम चरण में आयोजित दस दिवसीय दशाह्निका तप महोत्सव का शुभारंभ आयंबिल आराधना तप के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन करीब 40 तपस्वियों ने आयंबिल तप की आराधना की। प्रवचन के पश्चात तपस्वी मनीषा एवं कपिल सोनी ने सहजोड़े अठाई तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। इस अवसर पर संघ की ओर से बंशीलाल बोल्या एवं मनोज कावड़िया ने तपस्वियों को साल एवं उपरणा ओढ़ाकर उनका बहुमान किया। धर्मसभा में संघ अध्यक्ष कैलाश तलेसरा, उपाध्यक्ष अशोक पामेचा, सागर चण्डालिया, सुधीर पगारिया, कैलाशचन्द्र बोल्या, चन्द्रप्रकाश सिंयाल, हरकलाल चपलोत, हिम्मत बाबेल, ज्ञान चंद हिंगड़, मनोज कावड़िया सहित श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। धर्मसभा का संचालन सुधीर पगारिया एवं मनोज कावड़िया ने किया।