
आठ विधाओं के विजेताओं का सम्मान, प्रतिभागियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
राजसमंद. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र राजसमंद की ओर से जिला स्तरीय माय भारत नशा मुक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन पी.एम. श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, राजनगर के सभागार में किया गया। जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर व्यसनमुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नशेड़ी नहीं होता, इसलिए नशे की शुरुआत कभी नहीं करें।अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने कविता, नुक्कड़ नाटक, संगीत, चित्रकला, लघु फिल्म एवं अन्य रचनात्मक माध्यमों से नशा मुक्ति संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। प्राचार्य कमलेश कालिया ने बताया कि नशे से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए टोल फ्री टेली-मानस हेल्पलाइन 1933 उपलब्ध है। प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, भाषण, सामूहिक संगीत, चित्रकला, शॉर्ट फिल्म एवं नारे लेखन सहित आठ विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं में सामूहिक नृत्य में दिशा (नेहा) एंड ग्रुप, नुक्कड़ नाटक में गौरांशी पालीवाल ग्रुप, स्लैम पोएट्री में तितिक्सा त्रिपाठी, भाषण में हित्विका शर्मा, सामूहिक संगीत में पीयूष एंड ग्रुप, चित्रकला में किंजल प्रजापत, शॉर्ट फिल्म में देवी सिंह तथा नारे लेखन में ममता जाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में राजेश तैलंग, कमल साचिहर, कैलाश चंद्र रैगर, मनोज पोरवाड़, दिनेश कुमार, महेंद्र कुमावत, डॉ. उषा शर्मा, दिनेश श्री माली, डॉ. हितेश पालीवाल, प्रेम शंकर भट्ट, कैलाश चंद्र मीना, कमल अग्रवाल, रूपेश पालीवाल, नीतू बडगूजर, नारायण सिंह राव, प्रेमलता चोरड़िया, कुसुम अग्रवाल, पंकज शर्मा, महेश पालीवाल एवं डॉ. निलेश पालीवाल शामिल रहे। राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी शंकर लाल गाडरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हनवंत सिंह चौहान ने किया। जिला युवा अधिकारी ने सभी का आभार जताया।
Updated on:
05 Aug 2026 06:00 am
Published on:
05 Aug 2026 06:00 am
