
1700 crore investment in Vikram Udyogpuri and Medical Device Park (फोटो- Patrika.com)
MP News: धार्मिक नगरी से आगे बढ़कर उज्जैन अब औद्योगिक पहचान गढ़ने की दिशा में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्ष 2026 में 1700 करोड़ रुपए के निवेश से 17 नई फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू होने जा रहा है, जिससे 4 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन के औद्योगिक नक्शे को नई पहचान देने वाले साबित हो रहे हैं।
विक्रम उद्योगपुरी में इस वर्ष 9 उद्योग शुरू होंगे, जिनमें पेय पदार्थ, फार्मा, इंजीनियरिंग, खिलौना और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े बड़े निवेश शामिल है। यहां करीब 1360 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 1700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं मेडिकल डिवाइस पार्क में 8 इकाइयों के शुरू होने से चिकित्सा उपकरण निर्माण को मजबूती मिलेगी। इन इकाइयों के जरिए लगभग 254 करोड़ रुपए का में निवेश आएगा और 2400 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क में बढ़ते निवेश से यहां उद्योगों को बेहतर माहौल मिल रहा है। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है।- राजेश राठौड़, कार्यकारी संचालक, एमपीआइडीसी
Published on:
21 Mar 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
