
उज्जैन. उज्जैन के खेड़ावदा गांव में एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की लाश घर की दूसरी मंजिल पर अर्धनग्न हालत में बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा शनिवार सुबह से लापता थी जिसकी परिजन ने काफी जगह तलाश की लेकिन जब छात्रा नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस बच्ची को तलाश ही रही थी कि इसी बीच घर की दूसरी मंजिल पर शव मिलने की सूचना परिजन ने पुलिस को दी।
बोरे में बंधी मिली अर्धनग्न लाश
उज्जैन से करीब 70 किमी दूर खेड़ावदा गांव में एक 13 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी और नौवीं क्लास की छात्रा थी। उसके माता-पिता रतलाम में रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे से बच्ची घर से गायब थी परिजन ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास पुलिस में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्ची को खोजना शुरु किया इसी बीच घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में बंद बच्ची की अर्धनग्न लाश परिजन को मिली। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।
रेप के बाद हत्या की आशंका
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया रेप के बाद बच्ची की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का सही पता चल पाएगा। बच्ची के गले पर गला घोंटने के निशान हैं और उसके आधे कपड़े भी उतरे हुए हैं। शुरुआती तफ्तीश में ये भी पता चला है कि रोजाना सुबह बच्ची के नाना-नानी के घर में करीब एक घंटे तक कोई नहीं रहता है और बच्ची अकेली रहती थी। नानी पूजा पाठ करने के लिए मंदिर जाती है और नाना चाय पीकर चौपाल में बैठने चले जाते हैं। आशंका है कि इसी दौरान नाबालिग बच्ची की हत्या की गई है।
Published on:
03 Jul 2022 06:10 pm

बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
