8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों ने गिरफ्तारी इसलिए दी कि पुन: आंदोलन में शामिल हो सकें….

पुलिस ने किसानों से बांड भरवाकर मुचलके पर छोड़ा

2 min read
Google source verification
patrika

police,farmer,surrender,nagda news,

नागदा. गत वर्ष के किसान आंदोलन की वर्षगांठ आने व पुन: किसान आंदोलन प्रारंभ होने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने शुक्रवार को किसान नेताओं की एक बैठक मंडी पुलिस थाने पर आयोजित की साथ ही गत वर्ष आंदोलन के दौरान पुलिस थाने में दर्ज हुए प्रकरण में फरार चल रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि किसानों ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी है। कागजी प्रकिया पूरी कर पुलिस ने सभी किसानों को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया। फरार चल रहे किसानों की गिरफ्तारी से प्रशासन ने राहत की सांस ली। इधर, बताया जा रहा है कि किसानों ने गिरफ्तारी इसलिए दी है कि व पुन: आंदोलन में शामिल हो सकें। पुलिस प्रशासन भी इन किसानों पर निगाहे रखे हुए है। गिरफ्तार हुए किसान में प्रमुख रुप से बंशीदास बैरागी, अंबाराम पाटीदार आदि प्रमुख है।
क्या है मामला
गत वर्ष 01 जून 2017 से विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने प्रदेश स्तर पर आंदोलन हुआ था। आंदोलन के दौरान किसानों ने शहर के चारों प्रवेश द्वार पर अलग-अलग टोली के रुप में विरोध प्रदर्शन किया था। आंदोलन का नेत्तृव बंशीलाल बैरागी, प्रकाश जाट, अंबाराम पाटीदार ने किया था। चौपाल सागर पर लगभग एक ट्रेक्टर प्याज सड़कों पर फेंक दी, बनबना, बनबनी, मोईना, डाबरी, हताई पालकी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दुध लेकर आने वाले ग्रामीणों को दोबारा लौटना पड़ा, जबकि कुछ आक्रोशित दुध व्यवसायियों ने चौपाल सागर पर ही दुध बहा दिया। नीलामी मंडी में सब्जी नहीं आने से व्यापार व्यवसाय थम सा गया था। सब्जी व्यापारियों ने आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
दूध वाहन लूटने पर हुआ था प्रकरण दर्ज
1 जून 2017 की दोपहर को किसानों ने रामसहाय मार्ग स्थित सांची दुध पार्लर की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने पार्लर संचालक निलेश जैन की शिकायत पर बंशीलाल बैरागी सहित लगभग 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसी दिन शाम को आक्रोशित किसानों ने इंगोरिया रोड चौपाटी पर सांची दुध की वैन को रोक ली थ्ज्ञी, इस दौरान किसी ने दुध वाहन में से कई क्विंटल दुध व पनीर सड़क पर फेंक दिया तथा दुध व्यवसाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिससे पार्लर संचालक जैन को हजारों का नुकसान हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठी भांजी। थाना परिसर में पुलिस जवानों की मौजूदगी में दुध का वितरण करने की व्यवस्था की थी।