5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल के बाद अब इस मंदिर में भी वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

मंदिर में सेल्फी लेने पर भी लगाई गई रोक, सनातनी परंपरा अनुसार कपड़े पहनकर ही आएं मंदिर..

less than 1 minute read
Google source verification
ujjain.jpg

बाबा महाकाल मंदिर के बाद अब उज्जैन के दस भुजा वाले प्रसिद्ध गणेश मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर में अब सिर्फ सनातनी परंपरा के अनुसार कपड़े पहनकर आने पर ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल पाएगा। मिनी स्कर्ट और कटे-फटे जींस पहनकर मंदिर आने वाले भक्तों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी। मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में एक बैनर भी मंदिर प्रांगण में लगाया है।

दस भुजा वाले गणेश मंदिर में ड्रेस कोड लागू
उज्जैन के श्मशान घाट में स्थित दसभुजा वाले प्रसिद्ध गणेश मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में भक्तों के अमर्यादित कपड़ों को देखते हुए मंदिर समिति ने ड्रेस कोड का फैसला लेते हुए एक पोस्टर मंदिर प्रांगण में लगाया है जिसमें निम्न बातें लिखी हुई हैं।
- मंदिर में फोटो खींचना सख्त मना है।
- मंदिर में स्वच्छता का ध्यान रखें।
- मंदिर में सनातनी परंपरा के अनुसार ही कपड़े पहनकर प्रवेश करें।
- मंदिर में फालतू बैठना मना है।


यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार, फरवरी में आएगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

सेल्फी लेने पर भी पाबंदी
मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही मंदिर समिति ने मंदिर में सेल्फी लेने पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। यह निर्णय गणेश चतुर्थी पर लिया गया था। बताया गया कि इस फैसले का काफी असर देखने को मिला है। हालांकि मंदिर में आने वाले भक्तों को भगवान गणेश की तस्वीर लेने की अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़ें- घर से पढ़ने निकली स्कूल गर्ल, सड़क पर बैग फैंककर करने लगी ऐसा काम, जमकर हो रही वायरल, VIDEO