23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने किए महाकाल दर्शन, मांगा आईपीएल के लिए आशीर्वाद

IPL 2025 Auction: आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.60 करोड़ में खरीदे गए तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने महाकाल के दर्शन किए और दर्शन व्यवस्था की तारीफ की…।

2 min read
Google source verification
IPL 2025 Auction

IPL 2025 Auction: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने गुरुवार को सुबह महाकाल के दर्शन किए। आकाश को हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा है। उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले आकाश ने साल 2023 में आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2023 के सीजन में ही किया था।

बार-बार आने का मन करता है

दर्शन करने के बाद आकाश मधवाल ने कहा कि 'आज वह महाकाल के दर्शन करने यहां आए हैं और महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।' दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मुझे बार-बार यहां आने का मन करता है। आकाश ने राज्य सरकार द्वारा उज्जैन में कराए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

यह भी पढ़े - एमपी में Ladli Behna Yojana के साथ इन योजनाओं में भी महिलाओं को मिलते हैं हजारों रूपए

पहले MI और अब RR से खेलेंगे मधवाल


आकाश मधवाल पिछले साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेले थे, जहां उन्होंने पहले एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पिछले सीजन में जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने उत्तराखंड के लिए साल 2021 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को 2023 आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक दो आईपीएल सीजन खेले हैं जिसमें उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़े - Mann Ki Baat: एमपी के 8 लोग, जिन्होंने पीएम मोदी से पाई वाह-वाही

रुड़की के रहने वाले हैं आकाश

मधवाल उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। 25 नवंबर 1993 को जन्मे आकाश के पिता इंडियन आर्मी में थे। 31 साल के आकाश मधवाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद क्रिकेट खेलने का मन बनाया। 24 साल की उम्र तक उन्होंने लेदर बॉल को हाथ तक नहीं लगाया था। इससे पहले वे केवल टेनिस बॉल से खेलते थे। बताते हैं कि आकाश ने क्रिकेट की कभी फॉर्मल ट्रेनिंग भी नहीं ली थी। एक दिन अचानक उत्तराखंड टीम के ट्रायल्स में पहुंच गए और कोच मनीष झा उनका खेल देख प्रभावित हो गए। इसके बाद औपचारिक ट्रेनिंग शुरू हुई।