10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भस्म आरती पास की कालाबाजारी में आरोपी को जेल भेजा, कुछ बड़े नामों के होंगे खुलासे

जांच में उपस्थित नहीं होने वालों को भी समन जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 28 Jun 2018, 8:03 AM IST

patrika

video viral,Mahakala,

उज्जैन. महाकाल भस्म आरती पास की कालाबाजारी से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने इस धंधे में लिप्त लोगों की कडि़यां जोडऩा शुरू कर दी हैं। वीडियो में दिख रहे आरोपी युवक अंकित दुबे को जेल भेज दिया गया है वहीं जांच में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ भी की है। पूछताछ में जो लोग उपस्थित नहीं हुए, उनके खिलाफ सम्मन जारी किया गया है। संभावना है कि कालाबाजारी के धंधे में जल्द कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।
चार दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अंकित दुबे नामक व्यक्ति द्वारा भस्म आरती पास की कालाबाजारी के संबंध में जानकारी मिली थी। मामले की जांच के अंतर्गत एडीएम जीएस डाबर ने आरोपी अंकित से पूछताछ की। अंकित ने बताया था कि पूर्व में वह अपने यजमानों को भस्म आरती करवाता था और उक्त वीडियो उसी से संबंधित है। आरोपी ने कुछ ऑटो चालक, मंदिर के कर्मचारी, होटल संचालक व कुछ पंडे-पुजारियों के नाम भी बताए थे। मामले में बुधवार को महाकाल पुलिस ने अंकित को धारा १५१ के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्टे्रट अनिल बनवारिया की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिटी मजिस्टे्रट नेे अन्य लोगों को भी किया तलब, हुई पूछताछ
भस्म आरती पास कालाबाजारी की जांच में ऑटो वाले फारुख, शाबिर, लाला, इरफान, जक्की होटल इंपीरियरल वाला, मोनू महाकाल चौराहा वाला व पंडित राकेश जोशी को सिटी मजिस्ट्रेट ने तलब किया। इनमें से कुछ साक्षी उपस्थित हुए। साथ ही राजेश पुरोहित को नोटिस जारी किया गया है। पूछताछ में पंडित राकेश जोशी ने बताया, उन्होंने अंकित को पास की कालाबाजारी नहीं करने की समझाइश दी थी। रामघाट पर विवाद कर रहे ऑटो चालक व अंकित को उन्होंने भगा दिया था। ऑटो चालक शाबिर ने बताया, अंकित यजमान को लाने के उसे पैसे देता था। अंकित ही यजमान से पैसे लेकर भस्म आरती करवाता है। इरफान ने अंकित को पहचानने से इनकार किया है। मंदिर के सुरक्षा गार्ड शैलेंद्रसिंह सिकरवार व मनोज शर्मा ने अंकित को पहचानने से इनकार करते हुए वीडियो से अनभिज्ञता जताई। मंदिर में कार्यरत अशोक राव व राजेंद्र तिवारी अंकित को पहचानने से इनकार करते हुए मामले में किसी प्रकार का संबंध नहीं होने का कहा।
सम्मन जारी
जांच में लाला, जक्की, मोनू उपस्थित नहीं हुए। इन्हें सम्मन जारी कर तलब किया गया है। साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।