बोहरा समाज का मोहर्रम 29 जुलाई से 7 अगस्त तक है। समाज के पीआरओ कमेटी सदस्य काईद जौहर ने बताया इस वर्ष सैयदना साहब ने नौ दिन 30 जुलाई से 7 अगस्त तक पूरे समय व्यापार-व्यवसाय से दूर रहते हुए इमाम हुसैन की शहादत के गम में मुब्तला रहने का फरमान दिया है। यह पूरी तरह स्वैच्छिक है लेकिन समाजजनों ने फरमान को सिर आंखों पर लिया है। समाज के अधिकांश व्यापारी मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं। स्वेच्छा से दुकान-व्यवसाय बंद रखने के साथ ही ऑनलाइन व्यवसाय भी नहीं करने का कहा है। अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।
ग्राहकों को दे रहे दुकान बंद होने के पर्चे
बकौल जौहर ने धर्म की रक्षा के लिए हमाम हुसैन ने शहादत दी थी। उनकी शहादत के गम में मोहर्रम मनाया जाता है। सुबह वाज, प्रवचन, नमाज व सामूहिक भोजन कर दोपहर बाद आमतौर पर समाजजन व्यापार-व्यवसाय शुरू कर लेते हैं। शाम को फिर नमाज व मजलिस में जुटते हैं। इस बार सैयदना साहब ने मोहर्रम में पूरे समय शहादत के गम में मुब्तला रहने का फरमान दिया है।