उज्जैन

महाकाल के दरबार में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान

मां अमृता सिंह के साथ नंदी हॉल में किया ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप

2 min read
Jan 15, 2022

उज्जैन. उज्जैन में फिल्म की सूटिंग करने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। उन्होंने मां अमृता सिंह के साथ नंदी हॉल में बैठकर ओम नम: शिवाय मंत्र का जप किया। सारा ने मंदिर में 10 बजे पहुंची और सुबह 10.30 बजे की आरती ली। उनके साथ फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद थी।

अभिनेत्री सारा अली खान ने आरती के बाद नंदी हॉल में बैठकर ऊॅं नमः शिवाय का जप किया और फिर महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद मंदिरों में जाकर दर्शन किए। सारा विकी कौशल के साथ आने वाली फिल्म लुकाछुपी-2 की शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंची हैं। वह मां अमृता सिंह के साथ लगभग 45 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं।

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छुपी-2 की शूटिंग में सारा पहले इंदौर शहर में भी शामिल हो चुकी है। विकी कौशल और सारा अली खान की इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी लुका छुपी-2 की शूटिंग इंदौर और उज्जैन में चल रही है। इस फिल्म के बारे बताया जा रहा है कि फिल्म में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी फिल्माया गया है। इससे पहले भी जब इंदौर में शूटिंग करने सारा अली खान आईं थी तो उज्जैन में महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंची थी।

इस फिल्म की शूटिंग में विकी कौशल भी इंदौर में मौजूद थे इसलिए शादी का एक माह पूरा होने के बाद पत्नी केटरीना कैफ मिलने इंदौर पहुंचीं थी। इंदौर में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त विक्की कौशल ने रात को ही एयरपोर्ट पर पत्नी कैटरीना कैफ का वेलकम किया। वे उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंच गए थे। इस दौरान कुछ फैंस को कैटरीना के आने की खबर लग गई थी। कुछ समय पहले ही विक्की कौशल और कैटरीना ने सात फेरे लिए। कैटरीना शादी के बाद अपनी पति विक्की से मिलने इंदौर पहुंची। इंदौर के राजबाड़ा समेत आसपास की कई लोकेशन पर विक्की कौशल शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म कलाकारों को देखने के लिए दर्शन उमड़ रहे हैं।

Published on:
15 Jan 2022 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर