
उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला बड़नगर के गांव दंगवाड़ा का है जहां बीती रात हो रही शादी के दौरान बिजली गुल होते ही ऐसी गड़बड़ हुई जिसे लेकर सुबह बवाल मच गया। दरअसल जिस वक्त बिजली गुल हुई तब फेरों की रस्म चल रही थी और बिजली गुल होते ही दुल्हनें बदल गई। सुबह जब दुल्हनें बदलने के बारे में दूल्हों और उनके परिजन को पता चला तो बवाल मच गया और मामला थाने तक पहुंच गया।
बिजली गुल होते ही बदली दुल्हन
बिजली गुल होने के कारण दुल्हनें बदलने की यह घटना इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में भील समाज के भोला पिता रामेश्वर व गणेश पिता बाबूलाल के साथ हुई। दोनों की बारात उज्जैन के पास नलवा के समीप ग्राम असलाना गई थी। यहां वधु पक्ष की 3 बहनों की शादी थी । फेरों के पश्चात 2 दुल्हने शुक्रवार को दंगवाड़ा आई थीं। जहां गणेश की निकिता नाम की दुल्हन के साथ शादी होनी थी लेकिन लेकिन फेरों के वक्त गुल हुई बिजली के कारण दुल्हनें बदल गईं और निकता की शादी गणेश के साथ न होकर रामेश्वर के साथ हो गई। जबकि दूसरी दुल्हन ने गणेश के साथ सात फेरे ले लिए। सुबह जब दोनों दूल्हे अपनी अपनी दुल्हन लेकर घर पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ।
ये हुआ समझौता
दुल्हनें बदलने को लेकर परिवार में दो दिनों से विवाद हो रहा था। आखिरकार को दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया । परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई गई। इसमें जिस दूल्हे के साथ जिस दुल्हन की शादी होनी थी उसकी शादी कराई गई तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ। परिजनों ने बताया कि अंधेरा होने और दुल्हनों के एक जैसी ड्रेस पहने होने के कारण यह अदला-बदली हो गई थी।
Published on:
08 May 2022 08:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
