
उज्जैन में फिर सक्रिय स्नैचर, हाथ में मोबाइल और गले में चेन दिखते ही झपट रहे। फ्रीगंज में दुर्गा प्लॉजा के पास रात 10.40 बजे बाइक से आए बदमाशों ने झपटा मोबाइल, सप्ताह भर में लोति तिराहे और सुभाष नगर में महिलाएं भी बनी शिकार
उज्जैन. शहर में एक बार फिर स्नैचर (झपट्ेमार) सक्रिय हो गए हैं। इनके निशाने पर मोबाइल पर बात करते लोग और महिलाएं हैं। बाइक सवार स्नैचर पीछे से आकर अचानक झपट्टा मारते हैं और लोगों के हाथ से मोबाइल या फिर महिलाओं के गले से चेन या मंगलसूत्र तोड़कर ले जाते हैं। जब तक व्यक्ति संभलता है बदमाश भाग निकलने में सफल हो जाते हैं। पिछले 10 दिनों में मोबाइल व चेन स्नैचिंग की तीन वारदात हुई है। इसमें पुलिस एक भी मोबाइल स्नैचर को पकड़ नहीं पाई है। बता दें, जून माह में पुलिस ने तीन मोबाइल स्नैचर को पकड़ा था, जिन्होंने १५ दिन में शहर 10 मोबाइल झपटे थे। इसके बाद से एक बार फिर बदमाश सक्रिय होते हुए वारदात करने लगे हैं।
यह हुई वारदातें
१. फ्रीगंज स्थित दुर्गा प्लाजा के पास सोमवार रात 10.40 बजे के करीब मोबाइल स्नैचिंग हुई। महिदपुर के ग्राम मालीखेड़ी निवासी नीलेश पिता मुकेश मालवीय रात को देवास रोड पर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। नीलेश कुछ समझते तब तक बदमाश भाग गए। बाद में उन्होंने माधवनगर थाना पहुंचकर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच भी शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
१. सप्ताहभर पहले लोति तिराहे पर बहन के यहा आई शाजापुर की इमलीखेड़ा निवासी मनीषा पति जगदीश परमार से बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। रात 8.15 बजे मनीषा अपनी बहन के साथ लोति स्कूल के आगे एसबीआई के एटीएम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा पर आए बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वह एक्टिवा के नंबर नहीं देख पाई।
३. सुभाषनगर निवासी देवबाई पति देवनारायण गेहलोत
गुरुवार अपराह्न 4.30 बजे के करीब घर की और अकेले ही पैदल जा रही थी। तभी पीेछे से आया बदमाश उनके गले से दो तोला वजनी मंगलसूत्र झपट कर भाग गया। गनीमत रही कि महिला के शोर मचाने पर यहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी मनोज पिता लक्ष्मीनारायण मोची को पकड़ लिया और उससे मंगलसूत्र ले लिया।
बॉक्स में लगाएं
हर महाकाल सवारी में लोगों के गायब हुए मोबाइल
सावन और भादौ मास में महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं के मोबाइल भी खूब चोरी हुए। भीड़ का फायदा उठाते हुए बदमाश जेब में रखे मोबाइल को चुरा रहे थे। महाकाल, खाराकुआं और कोतवाली थाने में ही मोबाइल चोरी के ५० से अधिक आवेदन आए। शाही सवारी के दौरानर्
कन्नौद निवासी रूपेश शर्मा का 52 हजार रुपए कीमत का मोबाइल गोपाल मंदिर के पास से चोरी हो गया। शाही सवारी के दिन ही एक दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी के आवेदन पुलिस थानों में पहुंचे थे।
Published on:
04 Sept 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
