
Chandrika Gadgil 6th Rank in UPSC ESE : फेमिना मिस इंडिया-2024 में शहर की बेटी अंकिता पोरवाल का चयन होना, जहां अपने शहर के लिए गौरव की बात रहा, वहीं अब दूसरा मौका फिर से मिला है, जब संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 में उज्जैन की बेटी चंद्रिका गाडगिल(Ujjain Chandrika Gadgil) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन में ऑल इंडिया में छठी रैंक प्राप्त करते हुए सफलता प्राप्त की है।
फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान निवासी चंद्रिका के पिता संजीव गाड़गिल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में रीजनल मैनेजर (भोपाल) हैं। पिता संजीव ने बताया कि चंद्रिका(Ujjain Chandrika Gadgil) वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत डायनामिक लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर हैदराबाद में पदस्थ हैं। चंद्रिका प्रारंभ से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं, इसके साथ ही कथक में भी रुचि रखने वाली चंद्रिका ने इसमें भी सीनियर डिप्लोमा किया।
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024(UPSC Engineering Services Examination) में फरवरी में प्री एग्जाम, मैन्स जून में तथा अक्टूबर माह में इंटरव्यू हुए। परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर चंद्रिका द्वारा ऑल इंडिया में छठी रैंक प्राप्त करने पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। चंद्रिका की सफलता में उसकी दादी जयश्री गाडगिल का विशेष मार्गदर्शन रहा है।
फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान निवासी चंद्रिका के पिताजी संजीव गाडगिल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में रीजनल मैनेजर (भोपाल) हैं, जबकि उनकी माताजी संजना गाडगिल लोकमान्य टिलक स्कूल में वरिष्ठ व्याख्याता हैं। चंद्रिका(Ujjain Chandrika Gadgil) की शिक्षा में उनकी दादी जयश्री गाडगिल का विशेष मार्गदर्शन रहा है। बेटी पढ़ाई में हमेशा आगे रहीं और नृत्य कला में पारंगत रहीं। यहां भी उसने सीनियर डिप्लोमा प्राप्त किया है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 में फरवरी में प्रीलिम्स, जून में मेंस, और अक्टूबर में इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।
Updated on:
24 Nov 2024 10:37 am
Published on:
24 Nov 2024 10:37 am
