24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल : परिजनों का सहयोग मिलेगा, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन शुभ है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढेगी।

3 min read
Google source verification
patrika

horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,

उज्जैन. मंगलवार १२ सितंबर का दिन विशेष है। वृश्चिक राशि वालों आज का दिन शुभ है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढेगी। वृषभ राशि वाले काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। कर्क राशि वालों अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कब किसको क्या बोलना है। आप बिलकुल विचार नहीं करते। अपने व्यवहार को दुरस्त करें। मिथुन राशि वालों किसी भी विवाद में न उलझे। मित्रों की सहायता करनी होगी। जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे। मनानुकूल पद मिल सकता है।

अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - कार्य समेटने में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दिखावा न करें। जैसे हैं वैसे ही रहें। अपने कॅरियर के प्रति जो भी निर्णय लें सोचसमझ कर लें। किसी योजना में धन लगाना पड़ेगा। भूमि भवन से सम्बंधित मामले सुलझेंगे।

वृषभ - काम की धीमी शुरुआत के बावजूद व्यवसाय में सफल रहेंगे। किसी कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। माता-पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा। परिजनों से पुराने विवाद खत्म होंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा।

मिथुन- किसी भी विवाद में न उलझे। मित्रों की सहायता करनी होगी। जीवन साथी के व्यवहार में आए परिवर्तन से खुश होंगे। मनानुकूल पद मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभप्रद रहेंगे। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

कर्क- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कब किसको क्या बोलना है। आप बिलकुल विचार नहीं करते। अपने व्यवहार को दुरस्त करें। राजकार्य से जुड़े लोग अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे। बीमारी पर धन खर्च होगा।

सिंह- सही समय पर सही निर्णय लें। जल्द बाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाज में नाम होगा। झूठ बोलने की आदत बदलें। फंस सकते हैं।

कन्या- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आगे बढऩे में सहायक होगा। व्यवसाय में लाभकारी अवसर मिलेंगे। कार्य योजना को ठीक करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सुअवसर प्राप्ति के योग हैं. धर्म में आस्था बढेगी।

तुला- व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भागदौड़ कर अपना काम करवा लेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मन है। तेल, कपास, इत्र, कपड़ा व्यवसायी लाभ अर्जित करेंगे। हर काम सोचसमझकर करें।

वृश्चिक- काम को पूरा करने के लिए परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढेगी। जोखिम भरे काम को करने से बचें। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करे। आस पड़ोसियों से विवाद सम्भव है।

धनु- स्वास्थ में सुधार होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। पिता के साथ तालमेल न बैठने से माहौल बिगड़ सकता है। अपनी कार्य कुशलता से अधिकारी को प्रभावित करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा।

मकर- परिणय चर्चाओ में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद सुलझेंगे। भवन भूमि सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। परिजनों के साथ व्यवसाय की शुरुआत सोचसमझ कर करें। न्याय पक्ष मजबूत होगा। संतान के अध्यन की चिंता रहेगी।

कुम्भ- परिजनों के साथ मौजमस्ती में समय बितेगा। कर्मचारियों से विवाद होगा। वाहन सुख सम्भव है। कार्यस्थल पर तनाव रहने से दुखी होंगे। कॅरियर में अस्थिरता रहेगी।

मीन- मीन.कारोबार के चलते यात्रा हो सकती हे।कार्य में मन न लगने के कारण तनाव रहेगा।संतान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी।पढाई में रूचि कम ही रहेगी।

पं श्यामनारायण व्यास, उज्जैन

शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण ।
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1438 मु. मास
जिल्हेज तारीख २०
अयन - दक्षिणायन ।
ऋतु - वर्षा ऋतु ।
मास- आश्विन। पक्ष - कृष्ण पक्ष

तिथि - दिवस पर्यन्त सप्तमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र - प्रात: 07.55 मि. तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा पश्चात रोहिणी नक्षत्र लगेगा।
योग - प्रात: 09.54 मि. तक हर्षण योग रहेगा पश्चात वज्र योग लगेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - विष्टि दोप. 02.08 मि. तक पश्चात बव करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त वृषभ राशि में रहेंगे।

आज के मुहूर्त
अनुकूल समय में बैंकिंग से संबंधित समस्त कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

अनुकूल समय
प्रात: 09.17 मि. से दोप. 01.52 मि. तक।

व्रत/पर्व - सप्तमी तिथि का श्राद्ध (सप्तमी तिथि वाले जातक का श्राद्ध आज के दिन करे)। प्रात: 06. 51 मि. पर गुरु ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
भद्रा - दोप. 02.08 मि. पर समाप्त (स्वर्ग)।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
राहु काल - दोप. 3.24.00 से 4.55.42 तक शुभ कार्यों को करने से बचें।

आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (ए, ओ, वा, वी, वू) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से कोमल होंगे। ऐसे जातक मर्यादाशील व स्पष्टवक्ता होंगे। अपने धन का अच्छे से संग्रह करेंगे। प्राय: समाज सुधार का उत्कृष्ट कार्य करेंगे। सर्वगुण संपन्न भी होंगे।