
road,work,complaint,under construction,nagda news,
महिदपुर. नगर में सवा तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क की शिकायत विभिन्न स्तर पर की गई थी जिसकी जांच हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दल बनाकर भौतिक परीक्षण बुधवार को करवाया गया इसमें शिकायत के अनेक बिन्दुओं में से कुछ सही तो कुछ में सुधार के निर्देश दिए गये है, साथ ही कोर कटिंग के बाद ही जांच रिपोर्ट बनाकर आगामी कार्यवाही करने की बात कही गई है।
संयुक्त संचालक की अनुशंसा पर कार्यपालन यंत्री उज्जैन द्वारा मनोज घोष सहायक यंत्री एवं विजय सोल्गे क्वालिटी कन्ट्रोलर की टीम ने जवाहर मार्ग, सोगानी प्याऊ, किशनगंज दरवाजा, घाटी मोहल्ला में जाकर सड़क का भौतिक सत्यापन करने के साथ रहवासियों से पूछताछ भी की जिसमें नरेन्द्र चौधरी पूर्व पार्षद एवं मीसाबंदी ने बताया कि सड़क निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया जाता है, जबकि वर्तमान सड़क निर्माण से रहवासियों की परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ गई है। निजी नलकूप एवं कुएं जो रहवासियों के यहां लगे है में गंदा पानी रिसाव होकर बदबूदार एवं अनुपयोगी हो गया है, साथ ही इतवारियां हनुमानमंदिर तथा सड़क का लेवल एक कर दिए जाने से सड़क पर थोड़ा भी पानी आने पर सीधे मंदिर में घुसेगा इससे सामाजिक भावनाएं आहत होकर नालियों का पानी मंदिर में भर जाएगा जो कि अनुचित है।
सार्वजनिक संपत्ति का बेजा नुकसान
सभी घरों तक प्रेशर से पानी पहुंचाने के लिए जूनी कोर्ट से लेकर किशनगंज दरवाजा तक चार इंच की नवीन पाइप लाइन डाली गई
थी इसमें पानी आने के पूर्व ही ठेकेदार ने सड़क निर्माण के
दौरान क्षतिग्रस्त कर दी थी जो सार्वजनिक सम्पत्ति का बेजा नुकसान है। इसके पूर्व भी जितने भी नल कनेक्शन घरों तक किए गए उनके टूट जाने से रहवासियों को हफ्तों तक पानी नहीं मिल
पाया था। शिकायतकत्र्ता वर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जवाबदार सबइंजीनियर या क्वालिटी कन्ट्रोलर भी मौके पर मौजूद नहीं रहते है जिससे ठेकेदार ने कम सामग्री का निर्माण सड़क निर्माण में किया है। एक स्थानीय सड़क का काम पूर्ण हुआ नहीं और दूसरी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिससे लोगों को आवाजाही में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। किशनगंज दरवाजे के यहां पर जमीन का लेवल और पाइप जो
पानी की निकासी के लिए डाले गए है, उनका लेवल ऊपर होने से जलभराव होकर अदूरदर्शिता का नमूना पिछले दो माह से ऐसे ही पड़ा हुआ है। घाटी मोहल्ला से लेकर बड़ वाले बाबा के यहां तक की सड़क अधूरी ही छोड़ दी गई है।
Published on:
25 May 2018, 8:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.