28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उम्मेद क्लब में बिजली चोरी की शिकायत निकली फर्जी

उम्मेद क्लब की धड़ेबाजी अब फर्जी शिकायतों तक जा पहुंची है। क्लब से जुड़े एक शख्स ने गुरुवार को बिजली चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 24 May 2018, 3:51 PM IST

fake case

illegal sand mining pitpass news in panna madhya pradesh

कोटा . उम्मेद क्लब की धड़ेबाजी अब फर्जी शिकायतों तक जा पहुंची है। क्लब से जुड़े एक शख्स ने गुरुवार को बिजली चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। करीब एक घंटे की जांच के बाद केईडीएल के कर्मचारियों को शिकायत फर्जी मिली और बिना किसी कार्रवाई के बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Read More: Brothers day special: एक मां के लाल, दि‍खा रहे कमाल

उम्मेद क्लब की एग्जक्यूटिव कमेटी पर कब्जे की कोशिश को लेकर एक धड़े ने वर्तमान पदाधिकारियों की शिकायत का अंबार लगा दिया है। कोर्ट से लेकर एसीबी तक में शिकायतें दी गई, लेकिन जब जांच हुई तो इस धड़े को मुंह की खानी पड़ी। तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद गुरुवार को कोटा में विद्युत सप्लाई कर रही निजी कंपनी कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) में शिकायत दर्ज कराई गई कि उम्मेद क्लब की बड़ी फॉक्स लाइट, लॉन टेनिस कोर्ट की लाइटें और उम्मेद क्लब के फस्र्ट फ्लोर की बिजली चोरी से जलाई जा रही है।

Read More: अन्नदाता ने ये क्या कर डाला, जिनसे चल रही है सांसे उन्हीं को जला डाला

खाली हाथ लौटी जांच टीम

शिकायत के बाद गुरुवार दोपहर को करीब एक बजे केईडीएल की जांच टीम पुलिस जाप्ते के साथ उम्मेद भवन पहुंची। शिकायत में दिए गए बिंदुओं पर करीब एक घंटे तक जांच की, लेकिन जांच टीम को पूरे क्लब में कहीं भी चोरी की बिजली जलती हुई नहीं मिली। शिकायत फर्जी मिलने के बाद जांच टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जांच के दौरान शिकायतकर्ता भी मौके पर ही मौजूद रहे।

Read More: कही आप भी तो नहीं हो रहे सरकार के इस फरमान के शिकार .....


केईडीएल सीओओ अभिजॉय सरकार ने बताया कि बिजली चोरी की जांच के लिए केईडीएल की टीम उम्मेद क्लब गई थी, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी चोरी की बिजली जलती हुई नहीं मिली। क्लब में कोई गड़बड़ी न मिलने पर जांच टीम वापस लौट आई।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग