10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान के नाम पर दिया ऐसा धोखा…सेवानिवृत्त कंपाउंडर भी आ गया झांसे में

सीसीटीवी में कैद हुई ठगी की वारदात एक साथी धराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 20 Apr 2018, 9:47 PM IST

patrika

crime,police,fraud,CCTV cameras,ujjain news,gold chain,thugs,

उज्जैन। शिरडी के साईं भगवान को चढ़ाई माला सेवानिवृत्त कंपाउंडर के गले में डालकर एक ठग गले से सोने की चेन निकाल ले गया। कुछ देर बाद कंपाउंडर को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाले तो उसमें दो ठग दिखाई दिए। बाद में पुलिस ने खोजबीन कर एक ठग को गिरफ्तार किया है, जिससे सेवानिवृत्त कंपाउंडर के साथ ठगी करने वाले बदमाश के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ऐसे बनाया शिकार
पकड़ाया ठग अपना नाम राधेश्याम निवासी झोंकर बता रहा है। महाकाल थाना एसआई एबीएस परिहार ने बताया शुक्रवार दोपहर १२.३० बजे के लगभग दानीगेट स्थित कंपाउंडर बीएस सोलंकी क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और कहने लगा कि शिरडी साईं मंदिर के लिए दान करो। कंपाउंडर ने मना किया तो युवक ने यह कहते हुए एक माला सेवानिवृत्त कंपाउंडर के गले में डाल दी कि यह शिरडी साईं भगवान के चढ़ाई माला है जो अब तुम्हारे गले में है और माला निकालते समय बदमाश ने उनके गले से चेन निकाल ली। इसके बाद वह चला गया। थोड़ी देर बाद सोलंकी को पता चला कि बदमाश उनके गले से सोने की चेन ले उड़ा है। जिसकी शिकायत उन्होंने महाकाल थाना पुलिस में की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाले तो उसमें दो बदमाश दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने १ घंटे में ही उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है जो झोंकर निवासी बताया जा रहा है। हालांकि फिलहाल आरोपी का कहना है कि वह युवक को नहीं पहचानता वह तो रोड पर खड़े होने के नाते मुझसे शहर के रास्ते के बारे में जानकारी ले रहा था।

मायके जाने की बात पर पत्नी के साथ मारपीट

उज्जैन. गणेशनगर नागझिरी निवासी एक महिला ने पति से मायके जाने की जिद की तो पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी ने नागझिरी थाने में पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार नेहा ठाकुर पति मनोज ठाकुर (२३) ने पति मनोज से मायके जाने की बात की इस पर मनोज ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर मनोज के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

नानाखेड़ा से दो बाइक चोरी

उज्जैन. ट्रेजर बाजार और इंदौर रोड स्थित ढाबे से अज्ञात बदमाश बाइक ले भागे मामले में पीडि़त ने नानाखेड़ा थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चंद्रपाल पिता आंनदसिंह (२९) निवासी ऋषिनगर की एक्टिवा ट्रेजर बाजार के सामने सब्जी मार्केट से चोरी हुई है जबकि कपिल पिता महेश श्रीवास्तव निवासी सेठी नगर की बाइक इन्दौर रोड स्थित ओम सांई दरबार ढाबे के बाहर से चोरी हुई है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।