23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नगर अध्यक्ष की स्वागत रैली में कार्यकर्ताओं ने कर दिए दनादन फायर, देखें ये वीडियो…

चुनावी सरगर्मी की आंच तेज होने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं में इतना जोश भर गया कि उन्होंने स्वागत रैली में हवाई फायर तक कर डाला।

2 min read
Google source verification
patrika

elections,bjp leader,BJP workers,video footage,ujjain news,sp sachin atulkar,air fire,Violation of law,Welcome rally,

उज्जैन। चुनावी सरगर्मी की आंच तेज होने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं में इतना जोश भर गया कि उन्होंने स्वागत रैली में हवाई फायर तक कर डाला। रैली में कई स्थानीय दिग्गज नेता भी शामिल थे। रैली में हुए फायर की सूचना एसपी सचिन अतुलकर तक पहुंची, उन्होंने कहा कि यह कानून का उल्लंघन है। वीडियो फुटेज देखकर कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।

क्या है मामला
आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भाजपा नगराध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने दूसरी पारी के कार्यकाल से 10 माह पहले ही पद छोड़ दिया। उनकी जगह प्रदेश नेतृत्व ने जिला महामंत्री विवेक जोशी को नगराध्यक्ष की कमान सौंपी। गुरुवार को बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेकर जोशी ने पदभार संभाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। तभी कुछ कार्यकर्ताओं में इतना जोश भर गया कि उन्होंने रैली के दौरान हवाई फायर कर दिया।

रैली में शामिल थे कई बड़े नेता
भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी की स्वागत रैली महाकाल दर्शन के बाद आरंभ हुई। यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लोकशक्ति कार्यालय पहुंची, जहां जोशी ने पदभार ग्रहण किया। इस रैली में भाजपा के कई स्थानीय बड़े नेता मौजूद थे। इनमें पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, विधायक मोहन यादव, वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन, शिवा कोटवाणी, मंत्री पारस जैन, संगठन महामंत्री प्रदीप जोशी, महापौर मीना जोनवाल सहित अन्य नेता शामिल थे।

एसपी ने कहा यह कानून का उल्लंघन है
एसपी अतुलकर ने कहा चुनावी रैली हो या कोई सामान्य समारोह, इस तरह सरेराह फायर करना कानून का उल्लंघन करना है। ऐसी स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। अभी वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं, कार्यकर्ताओं के चेहरे पहचानकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Read More News : महाकाल से आशीर्वाद लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष जोशी ने संभाला पदभार, निकाली विशाल रैली

Read More News : फिर विवादों में घिरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, इस बार कर दिया महिला का अपमान, राहुल गांधी तक पहुंच गई शिकायत