
बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का यहां असर नहीं, पर 3 अगस्त से शुरु होने वाला है भारी बारिश का दौर
उज्जैन. देरी से आए मानसून में भी वर्षा का क्रम बिगड़ा हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पश्चिमि मध्य प्रदेश अछूता है। इस वजह से खंड वर्षा हो रही है। अब मौसम विभाग ने 3 अगस्त से वर्षा तथा 7 अगस्त से जोरदार वर्षा की संभावना जाहिर की है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार बीच में तीन नए सिस्टम बने थे, जिनसे घनघोर वर्षा की उम्मीद थी, लेकिन अचानक से उनके कमजोर पड़ जाने से खेंच हो गई। फिलहाल पूर्व व पश्चिम कोई सिस्टम नहीं है। ट्रफ लाइन भी नार्थ (दक्षिण) में होने से हमारे यहां बारिश की संभावना नहीं है। 3 अगस्त से नए सिस्टम की तैयारी है। इससे वर्षा का दौर शुरू होगा। 7 अगस्त से कुछ और सिस्टम इसे बड़ा रूप देंगे।
अब तक 410 मिमी
बता दें कि अब तक उज्जैन शहर में 410 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले चार दिनों से बारिश का नामोनिशान नहीं है। इधर बारिश की खेंच व धूप के चलते दिन का पारा भी 31 डिग्री जा पहुंचा है। इससे गर्मी का अहसास लोगों को हुआ।
अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो
Published on:
01 Aug 2022 07:47 pm
