10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां गधे पर उल्टा बैठ श्मशाम का चक्कर लगाया तो होता है यह चमत्कार

मुंह काला-पीला कर पटेल व सरपंच गधे पर उल्टा बैठकर गांव व श्मशान में घूमे, बरसों से चली आ रही प्रथा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 9 Jul 2018, 1:08 AM IST

patrika

मुंह काला-पीला कर पटेल व सरपंच गधे पर उल्टा बैठकर गांव व श्मशान में घूमे, बरसों से चली आ रही प्रथा

नरेश शर्मा
महिदपुर रोड. क्षेत्र में अच्छी बारिश होकर नदी नाले, कुएं भर जाएं, क्षेत्र में एक साथ बोवनी हों, एक साथ सभी की फसलें अंकुरित हों। इसके लिए पूरे गांव ने शनिवार को अनूठे तरीके से भगवान से मन्नत मांगी। इसमें एक टोटका आजमाया गया जिसमें गांव के पटेल और सरपंच अपना मुंह रंगकर गधे पर बैठकर गांव का भ्रमण करते हैं और फिर श्मशान की परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि इस टोटके से गांव में अच्छी बारिश होती है।
शव के पास परिक्रमा
दरअसल जिले की अंतिम सीमा पर बसे सबसे बड़े ग्राम झुटावद में गांव पटेल व सरपंच ने शनिवार को अच्छी बारिश के लिए अपना ही मुंह काला-पीला रंगकर गधे पर उल्टा बैठकर पूरे गांव में घूमे। इसके बाद श्मशान के पास गधे को ले जाकर पुराने जले हुए शव के पास परिक्रमा कर मन्नत मांगी।
गांववासी बोले- अच्छी बारिश के लिए ग्रामवासियों के साथ ग्राम पटेल ईश्वरसिंह व सरपंच किशनसिंह तंवर दो अलग-अलग गधे पर उल्टे बैठकर गांव में घूमे और श्मशान की पूरी प्रक्रिया की। उपसरपंच भूपेन्द्रसिंह पंवार ने बताया हमारे बुजुर्ग कहा करते थे कि अगर अच्छी बारिश ना हो, एक साथ बोवनी ना हो तो उक्त टोटका अपनाने से बारिश अच्छी होती है। इस दौरान भेरूलाल बावर, चांदमल पोरवाल, कैलाश पोरवाल, कांतिलाल जैन, नंदू सेठ, जनपद सदस्य दिनेश पोरवाल, गोपाल गुरु, संजय पोरवाल आदि मौजूद थे।

सम्पत्तिकर व जलकर में मिलेगी छूट
उज्जैन ञ्च पत्रिका. नगर निगम की ओर से १४ जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में संपत्तिकर एवं जलकर में छूट दी जाएगी। निगमायुक्त ने समस्त जोन कार्यालयों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। लोकअदालत में बकाया सम्पत्ति कर एवं जल कर की चालू कर के साथ एक साथ जमा कराने पर बकाया कर के सरचार्ज में विषेष मिलेगी।
गंदगी पर जुर्माना
उज्जैन ञ्च पत्रिका. नगर निगम की ओर से गंदगी फैलाने तथा अमानक पॉलीथिन उपयोग करने पर गुदरी चौराहा स्थित अमृत डेयरी, कक्कड़ डेयरी, मल्होत्रा डेयरी और सुन्दर डेयरी से 2300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया तथा पॉलीथिन जब्त कर नष्ट की गई।