1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती कार रोककर बोनट पर बैठ गई, वीडियो वायरल

- बुजुर्ग महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा- बीच सड़क पर कार के बोनट पर चढ़ी महिला- बेटी और नातिन को रोकना चाहती थी बुजुर्ग- घटना का वीडियो सोशल मीजिया पर वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
highvoltage drama

बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, चलती कार रोककर बोनट पर बैठ गई, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाले माधवनगर थाना इलाके के अशोकनगर क्षेत्र में बीच सड़क पर एक बुजुर्ग महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। बता दें क, यहां एक बुजुर्ग महिला कार की बोनट पर चढ़ गई थी। सड़क पर चल रहे लोग उसे मनाकर नीचे उतारने में जुटे लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। वहीं, भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जोब अब जमकर वायरल हो रहा है।


उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर में आज मां-बेटी के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां बुजुर्ग महिला कार की बोनट पर चढ़ गई और बेटी और नातिन को रोकने की जद्दोजहद में जुट गई।

यह भी पढ़ें- यहां कब्रिस्तान बन गया तालाब, दफनाने के लिए दो गज जमीन तक नसीब नहीं


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मामले को लेकर बुजुर्ग महिला की बेटी का कहना है कि, उनकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी के चलते वो आए दिन घर में भी विवाद करती रहती हैं। उन्हें आज उनके घर आष्टा जाना था, जिसकी सूचना बुजुर्ग महिला को लगी तो वो कार के सामने आ गई। बेटी के अपने घर जाने का कहने पर उसे मनाने के लिए वो उनकी कार के बोनट पर ही चढ़कर बैठ गई।


भीड़ में मौजूद लोगों से बेटी की अपील

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, महिला की बेटी लोगों से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने का अनुरोध करती रही। बावजूद इसके भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।