कब्रिस्तान के लिए 15 बिस्वा जमीन रखी गई है। यहां जमीन के अलावा अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। कब्रिस्तान की जगह गड्ढानुमा जगह होने के कारण यहां हर साल बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। जिसके चलते इस अवधि में होने वाली मौत पर स्थानीय लोग कब्रिसतान का इस्तेमाल नहीं कर पाते। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीण हर स्तर पर जिम्मेदारों से गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वो तहसीलदार, विधायक, केंद्रीय मंत्री और कलेक्टर तक को अपनी इस समस्या से जुड़ा आवेदन दे चुके हैं। लेकिन, अबतक कहीं से कोई निदान करने का आश्वासन तक नहीं मिला है।