सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन और मंदिर समिति तक पहुंची, जिसके बाद मंदिर प्रशासक केके पाठक ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। बताया गया कि एक ही परिवार के पांच पुजारियों महंत राजेन्द्र भारती, नरेंद्र भारती, ओम भारती, गणेश भारती और जितेंद्र भारती ने मिलकर गर्भगृह में कैमरे लगाए और मोबाइल फोन के जरिए निगरानी रखी जा रही थी। यह भी खुलासा हुआ कि प्रशासन पहले से ही मंदिर परिसर और गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरे लगा चुका है, जिनका नियंत्रण उनके पास है।