
mahakal puja,mahakaleshwar temple,mahakal darshan,
उज्जैन. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित शैव महोत्सव की अनौपचारिक शुरुआत सोमवार को ध्वज पूजन के साथ हुई। महोत्सव का शुभारंभ 5 जनवरी को होगा। सोमवार को महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ ध्वज पूजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाले तीन दिवसीय शैव महोत्सव को लेकर सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन किया गया। इसमें धर्मध्वजा का पूजन और मंत्रों का उच्चारण ब्राह्मणों और मंदिर पुजारियों द्वारा किया गया। प्रशासक अवधेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तेरह अखाड़े होंगे शामिल
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाले शैव महोत्सव में शामिल होने के लिए तेरह अखाड़ों को निमंत्रण भिजवा दिया गया है, उन्होंने इसके लिए स्वीकृति भी दे दी है। साथ ही स्थानीय अखाड़ों के महंतों को भी इसमें शामिल होने का अनुरोध किया गया है।
हिंदू धर्म का अनूठा महोत्सव
बारह ज्योतिर्लिंग के समागम वाले इस उत्सव में हिन्दू धर्म, संस्कृति और दर्शन पर चिंतन और धर्म संस्थाओं के वेदोक्त पूजन में एकरूपता के लिए आयोजित शैव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर व्यापक प्रचार किया जा रहा है। महोत्सव के लिए समितियों और उप समितियों का गठन हो चुका है।
5, 6 और 7 जनवरी को होगा महोत्सव
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति और प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से शैव महोत्सव का आयोजन ५-६-७ जनवरी को किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए तेरह अखाड़ों को निमंत्रण भिजवा दिया गया है, साथ ही स्थानीय संत-महंतों ने भी इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंदिर प्रशासक अवधेश शर्मा व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रीति चौहान हैं।
प्रवचन हॉल में कला संगम
शैव महोत्सव का अनौपचारिक शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर के सामने ध्वज पूजन हुआ। प्रवचन हॉल में कला संगम का उद्घाटन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर तीन दिवसीय शैव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों का समागम
महोत्सव द्वादश ज्योतिर्लिंग समागम का उद्घाटन ५ जनवरी को होगा। इसके पहले नववर्ष के पहले दिन सोमवार को महाकाल मंदिर के मुख्यद्वार के पास लगभग 60 फीट के सतंरगी ध्वज का पूजन प्रात: ९.३० बजे पुजारी प्रदीप गुरु के समन्वय से किया गया।
प्रवचन हॉल में कला संगम का उद्घाटन
प्रवचन हॉल में कला संगम का उद्घाटन एवं वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान कार्यक्रम महाकाल प्रवचन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा लोक कल्याण के लिए प्रात: 11:15 बजे से महाकाल मंदिर नंदीहाल के पास अभिषेक स्थल पर महारूद्र का संकल्प हुआ। कला संगम में वरिष्ठ कलाकार एलएन भावसार एवं श्रीकृष्ण जोशी को सम्मानित किया जाएगा।
24 घण्टे चिकित्सा सुविधा
शैव महोत्सव के अंतर्गत गठित स्वास्थ्य उपसमिति की बैठक महाकालेश्वर मंदिर के फैसेलिटी सेन्टर स्थित चिकित्सालय में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शैव महोत्सव के चारों पीठों पर 4 जनवरी से 7 जनवरी तक 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मय एम्बुलेंस के साथ उपलब्ध होगी। आवासीय स्थलों पर भी प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी।
Published on:
01 Jan 2018 12:56 pm
