Mahakal temple: उत्तरप्रदेश सरकार में जलशक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। मंत्रियों द्वारा मां गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन संगम स्थल प्रयागराज में 13 जनवरी 26 फरवरी 2025 तक होने वाले महाकुंभ महापर्व में श्री महाकालेश्वर भगवान आमंत्रित किया गया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा मंत्रियों का सम्मान किया गया।