
Assembly elections,block level,City Congress,
उज्जैन. मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने निचले स्तर से संगठन में कसावट की कवायद तेज कर दी है। नई नीति के चलते शहर में ब्लॉकों की संख्या चार से बढ़ाकर ६ की जाएगी वहीं केरला की तर्ज पर यहां भी पहली बार मंडलमों का गठन होगा। संभावना है कि १५ से २० दिनों में बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक नए पदाधिकारियों नियुक्ति हो जाएगी।
शहर सहित जिले में वार्ड, सेक्टर, मंडलम और ब्लॉक में पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में शहर कांग्रेस ने दो नए ब्लॉक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे एआईसीसी व पीसीसी की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब जल्द शहर में दो नए ब्लॉकों का गठन होगा। नए ब्लॉक गठन के बाद शहर के दो विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर में तीन व उज्जैन दक्षिण में तीन ब्लॉक रहेंगे। साथ ही इनके अंतर्गत मंडलम, सेक्टर व बूथ स्तर पर पदाधिकारी कार्य करेंगे। ब्लॉक स्तर तक नियुक्ति होने के बाद शहर व जिला स्तर पर संगठनात्मक चुनाव और नियुक्ति होने की संभावना है।
संगठन में लगी चुनाव आचार संहिता!
संगठन में विस्तार को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुजरात के वरिष्ठ नेता राजेश पटेल को चार विधानसभा उज्जैन उत्तर, दक्षिण, घट्टिया और महिदपुर का समन्वयक नियुक्त किया है। शनिवार को पटेल ने क्षीरसागर पार्टी कार्यालय पर शहर कांग्रेस की बैठक ली और संगठन विस्तार व चुनाव संबंधित जानकारी दी। इसके साथ ही इसे संगठन में चुनाव की आचार संहिता के रूप में देखा जा रहा है। यहां तक कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यकाल को भी शनिवार से शून्य माना जा रहा है। पटेल ने बैठक में बताया, शहर में ब्लॉकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही मंडलम का गठन किया जाएगा। यह प्रक्रिया १५ दिन में पूरी कर ली जाएगी। कुछ दिन बाद वह दोबारा वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब सभी को प_ावाद की जगह सिर्फ कांगे्रस के लिए कार्य करना है। पदों पर भी उन्हें ही तरजीह दी जाएगी जो वास्तविक कार्यकर्ता हैं। पटेल ने स्पष्ट किया कि १५-२० दिन यहीं रहेंगे। किसी के घर नहीं जाएंगे, जिसे भी मिलना है वह पार्टी कार्यालय पर मिल सकता है या फोन लगाकर किसी कॉमन प्लेस पर बुला सकता है। चर्चा के दौरान कुछ कांग्रेसियों ने ब्लॉकों की संख्या और बढ़ाने का सुझाव भी दिया। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने की। कांग्रेस प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने बैठक में चुनाव का फार्मेट पढ़कर सभी को जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस नेता सत्यनारायण पंवार, सुल्तान लाला, योगेश शर्मा, आजम शेख, चेतन यादव, सुरेंद्र मरमट, दीपक मेहरे, महेश परमार, अजीतसिंह ठाकुर, राजेंद्र वशिष्ठ, विवेक यादव, माया त्रिवेदी मौजूद थे। संचालन राजेशसिंह राणा ने किया।
२४ से लेंगे आवेदन
चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद ब्लॉक, मंडलम आदि स्तर पर पदों को लेकर इच्छुक उम्मीदवार से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया २४ जनवरी से शुरू होगी। पटेल २४ जनवरी को वरिष्ठ नेताओं के साथ दोबारा बैठक करेंगे।
अब शहर में ऐसी होगी कांग्रेस
चार की जगह ६ ब्लॉक होंगे। उज्जैन उत्तर में दौलतगंज, जीवाजीगंज व इंदिरानगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहेगी। इसमें इंदिरानगर नया ब्लॉक होगा। दक्षिण में माधवनगर, महाराजवाड़ा और अंबेडकर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रहेगी। इसमें अंबेडकर नगर नया ब्लॉक होगा, जिसमें सिंधी कॉलोनी व आसपास का क्षेत्र आएगा।
शहर में पहली बार १८ नए मंडलमों का गठन होगा। एक ब्लॉक में तीन मंडलम रहेंगे। तीन वार्डों को मिलाकर एक मंडलम का गठन होगा।
शहर में कुल ५४ सेक्टर कमेटियां बनेंगी। एक सेक्टर में औसत १० बूथ रहेंगे।
Published on:
21 Jan 2018 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
