13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल सवारी में पहुंचे कमलनाथ, पूजन के बाद जनता की तरफ से बाबा के चरणों में रखा खास पत्र

कमलनाथ ने महाकालेश्वर दरबार में पूजन अर्चन करने के बाद बाबा महाकाल के चरणों में पत्र रखते हुए अर्जी भी लगाई है।

2 min read
Google source verification
kamal nath at mahakal darbar

महाकाल सवारी में पहुंचे कमलनाथ, पूजन के बाद जनता की तरफ से बाबा के चरणों में रखा खास पत्र

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सावन के छठे सोमवार पर भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां कमलनाथ बाबा महाकाल की पालकी में भी शामिल हुए। इससे पहले कमलनाथ ने महाकालेश्वर दरबार में पूजन अर्चन करने के बाद बाबा महाकाल के चरणों में पत्र रखते हुए खास अर्जी लगाई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नंदीहाल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही, सोमवार की सवारी में विधि विधान से पालकी की पूजा अर्चना भी की। इस दौरान कमलनाथ ने भगवान महाकाल के चरणों में एक पत्र भी अर्पित किया, जिसका उल्लेख कुछ इस तरह से था कि, 'जय महाकाल, भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम। हे अविनाशी, मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी ने किसी को नहीं छोड़ा है।'

यह भी पढ़ें- यहां पानी नहीं सड़क पर दिखीं लाखों मछलियां, लगा घंटों का जाम, वीडियो कर देगा हैरान


समस्त प्रजा के कल्याण की कामना

उन्होंने आगे लिखा- 'गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।'

यह भी पढ़ें- आखिरकार मिल गई मादा चीता 'निर्वा', 100 लोगों की टीम और दो ड्रोन जंगल में 22 दिन से कर रहे थे तलाश


उनके पास कहने को कुछ नहीं तो मुझे भ्रष्ट बता रहे- कमलनाथ

वहीं सॉफ्ट हिंन्दू वाले सवाल पर कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि, मैंने 15 साल पहले ही छिंदवाड़ा में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। वो कौन सा सॉफ्ट हिंदुत्व था, भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है। करेक्शन वाले सवाल पर कहा कि, इनके पास कुछ कहने को नहीं, तो मुझे भृष्ट बता रहे हैं। अभी तक मेरे राजनीतिक जीवन में कोई प्रश्न नहीं उठा, मध्य प्रदेश की जनता गवाह है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला के बयान को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, किसी ने कोई राक्षस नहीं कहा। सेंटेंस को काटकर दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- B.Com के छात्र ने सुसाइड नोट में मां से कही भावुक करने वाली बात, उस महिला का नाम भी बताया