सांसद चिंतामणि मालवीय ने पोस्ट बैंक की शुरुआत को देश के विकास और समृद्धि की दिशा में बढ़ते कदम बताया। उनका कहना था कि डाक विभाग की प्रतिस्पर्धा आज निजी कोरियर कंपनी के साथ है। हालांकि डाक विभाग के काम से कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। ऊर्जा मंत्री ने डाक विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक की शुरुआत को वित्तीय क्रांति बताया। कार्यक्रम में महापौर मीना जोनवाल, भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, मालवा डाक सर्कल के प्रवर अधीक्षक एन मोरे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।