5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

480 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण, ताकि एेनवक्त परेशानी ना आए…

लगी पट्टिकाएं, पुताई, रेलिंग सहित जरूरी कार्य पूरे, मतदान के 36 दिन पहले ही अधिकांश काम पूर्ण, दलों के लिए आरओ वाटर कैंपर
2 min read
Google source verification
patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,poling booth,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. मतदान को भले ही अभी 36 दिन शेष हो लेकिन निर्वाचन कार्यालय ने अभी से ही शहर के सभी 480 मतदान केंद्रों पर नाम वाली पट्टिका लगा दी व दीवार पर ये लिखवा भी दिया। यहीं नहीं केंद्रों की पुताई, वृद्ध-दिव्यांगों के लिए रैलिंग सहित अन्य जरूरी कार्य भी लगभग पूर्ण हो गए। पहली बार मतदान दलों के लिए नगर निगम के जरिए आरओ वाटर कैंपर व नए स्टील के ग्लास उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही जहां नल कनेक्शन नहीं थे, वहां पीएचई ने नए अस्थायी कनेक्शन जुड़वा दिए ताकी पानी की दिक्कत ना हो। जरूरत पडऩे पर पीएचई टैंकरों के जरिए वहां जलापूर्ति की जाएगी।

शहरी सीमा अंतर्गत उत्तर-दक्षिण क्षेत्र के कुल 480 बूथों के प्रवेश द्वार पर फ्लेक्स बोर्ड बनाए हैं, वहीं अंदर की ओर केंद्र क्रमांक दीवार पर लिखे गए हैं। ताकी मतदाताओं को अपने केंद्र ढूंढने में कोई परेशानी नहीं आए। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर अमले ने ये सारी व्यवस्थाएं पूर्ण की हैं। ताकि मतदान के एेनवक्त परेशानी ना आए।


दो पिंक व चार आदर्श बूथ दक्षिण क्षेत्र में सेंटमेरी स्कूल व उत्तर क्षेत्र में ओसवाल जैन धर्मशाला नयापुरा को पिंक बूथ बनाया जाएगा। इसमें पिंक रंग से पुताई होगी और सभी महिला कर्मियांे की ड्यूटी लगाने की प्लानिंग है। वहीं प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो आदर्श बूथ भी बनाए जाएंगे।

जिले की अन्य सीट पर यहां बनेंगे पिंक बूथ
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुसार जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 1 मतदान केन्द्र को पिंक पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। इसके चलते शहर की दो विधानसभा सीटों के साथ ही जिले के अन्य शेष विधानसभा क्षेत्रों में भी एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे।

नागदा-खाचरौद- मतदान केन्द्र क्रमांक 90, काष्ठकला स्कूल दक्षिण भाग कक्ष क्रमांक.2 तराना
महिदपुर- मतदान केन्द्र क्र.177, जनपद पंचायत उत्तरी भाग
तराना- मतदान केन्द्र क्रमांक.132, नवीन हाईस्कूल
घट्टिया- मतदान केन्द्र क्रमांक.57, कन्या उमावि कक्ष क्रमांक.1 उन्हेल
बडऩगर- मतदान केन्द्र क्र.157, प्रा. विद्यालय रंगारसेरी बडऩगर