5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा इस जिले में जमा रहा जड़े, पहली बैठक में वाजिद भी हुए शामिल

सभी वर्गों पर हो रहे अत्याचार और शोषण को रोकना है: डॉ. सीपी राय
2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Oct 23, 2018

pic

pic

आगरा। शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने के बाद कई पुराने स्थानीय सपा नेता अब लगातार पार्टी के विस्तार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में अब मोर्चे में दिन प्रतिदिन कई नए कार्यकर्ताओं को शामिल कराया जा रहा है। बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी को स्थानीय स्थर पर मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेता चिंतन और मंथन कर रहे है। महानगर में आयोजित हुई जिला एवं महानगर की प्रथम संयुक्त बैठक का आयोजन सोमवार को साईं की तकिया स्थित बैप्टिस्ट स्कूल के प्रांगण में किया गया। पहली बैठक में वाजिद भी शामिल हुए।

भाजपा सरकार बनने के बाद अन्याय बढ़ा
सेक्युलर मोर्चा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सीपी राय ने बैठक में भाग लेकर नए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया। मुख्य प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों और गरीब मजलूमों की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा की प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से अन्याय और अत्याचार बढ़ा है। इन अत्याचार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी दल मौन धारण किए हुए हैं। कोई इनके खिलाफ आवाज उठाने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब अत्याचारों के खिलाफ लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया गया है।

हर कार्यकर्ता अध्यक्ष
इस अवसर पर समाजवादी नेता डॉ. गिरीश यादव ने कहा कि जो लोग शिवपाल यादव के मोर्चे को भाजपा की टीम बता रहे हैं, वह स्वयं भाजपा के एजेंट के बतौर काम कर रहे हैं। मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि मोर्चे की जिला कार्यकारणी गठन के बाद हर गाँव की हर गली तक पहुंचने का काम किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना ने कहा कि मोर्चे की स्थानीय कार्यकारणी में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिला और महानगर का हर एक कार्यकर्ता स्वयं को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समझे। किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी।

ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता जिला एवं महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की। संचालन धारा सिंह यादव व दिलीप बघेल ने किया। इस मौके पर थान सिंह यादव, चौधरी रणवीर सिंह, रिंकू यादव, यूनिस खान, वाजिद, भूपेंद्र सिंह, गजराज सिंह यादव, जयप्रकाश, मुबीन, राजकुमार यादव, नागेन्द्र, प्रशांत मिश्रा, तैयब शाह, कालीचरण, जीतू यादव, प्रवीन लवानिया, कीर्ति सिंह, जीतू यादव, सत्यप्रकाश, अशोक कटारा, सोमवीर पहलवान, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।