29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सिंहस्थ’ में पर्यटकों को बदला हुआ नजर आएगा ‘महाकाल मंदिर’, तेजी से हो रहा है काम

- CM शिवराज ने दी सौगात- 500 करोड़ की परियोजनाओं पर लगी मुहर- बदल जाएगा मंदिर का दृश्य
2 min read
Google source verification
simhastha.png

Mahakal temple

उज्जैन। मधयप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में करीब 500 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर लगाई है। सीएम ने कहा है कि महाकाल (Mahakal temple) विकास योजना के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से ये भ कहा है कि विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं के नाम उज्जैन की संस्कृति और पंरपरा के नाम पर रखा जाना चाहिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को उज्जैन की प्राचीनता और गौरवशाली इतिहास की भी जानकारी हो।

दिखाई गई फिल्म

सीएम ने महाकाल अन्नक्षेत्र, धर्मशाला और प्रवचन हॉल के लिए नए स्थान चिन्हित करने पर जोर दिया। नए निर्माण होने के बाद ही पुरानों को हटाया जाए। त्रिवेणी संग्रहालय के ऑडिटोरियम में कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को परियोजनाओं से संबंधित आठ मिनट की एक फिल्म भी दिखाई।

शुरु हो गई सिंहस्थ 2028 की तैयारी

महाकाल मंदिर में सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरु हो गई है। यहां पर अब कॉरिडोर 200 मीटर लंबा होगा। इसमें श्रद्धालु पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचेंगे। इसके अलावा 25 ऊंची 500 मीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी। दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। महाकाल विकास क्षेत्र में भगवान शिव के 108 रूपों की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। कमल तालाब, ओपन एयर थिएटर और लेक फ्रंट एरिया में ई-रिक्शा से पर्यटक घूम सकेंगे।

मतलब अब देश-विदेश के पर्यटकों को महाकालेश्वर मंदिर को पहचान पाना मुश्किल होगा। मंदिर और आसपास का पूरा दृश्य बदला हुआ नजर आएगा। परियोजना पूरी होने के बाद सिंहस्थ 2028 में महाकाल मंदिर और आसपास का क्षेत्र एक नए रूप में दिखाई देगा।