
Mahakal Ujjian Prasad: महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक रविवार को हुई। कई अहम निर्णय लिए गए। प्रमुख रूप से लड्डू के पैकेट से बाबा महाकाल और शिखर के चित्र हटाने पर चर्चा हुई। सभा मंडप में लगा चांदी द्वार दानदाता के सहयोग से नया बनाने तथा दशहरे पर निकलने वाली सवारी को ठाठ से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक कलेक्टर नीरज सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रशासक गणेश धाकड़ ने बैठक की विषयवस्तु प्रस्तुत की।
चिंतामण गणेश मंदिर क्षेत्र स्थित गोशाला को बमौरा गांव स्थित मंदिर की भूमि में विस्थापित कर आदर्श गोशाला बनाया जाएगा। श्रद्धालु यहां आ सकेंगे। मंदिर के विस्तृत आकार के संदर्भ में विभिन्न विभागों को व्यवस्थित कर प्रबंध समिति द्वारा सेवानिवृत्त, अनुभवी एवं सेवा भावी उपयुक्त अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
Published on:
07 Oct 2024 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
