सामने आए वीडियो में दिखाई देने वाला युवक खुद को नर्मदापुरम जिले का निवासी काना परसाई पांडे बताया जा रहा है। युवक ने स्वीकार किया कि उसके पास शराब की बोतल थी, जिसे वो काल भैरव को चढ़ाने के लिए लाया था। मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि, मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच तक नहीं की। यही कारण है कि युवक बड़ीआसानी से मंदिर परिसर में इस तरह आ पहुंचा।