29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain Mahakal Mandir : महाकाल में बदला दर्शन और आरती का समय, 24 मार्च से ये रहेगा भस्म आरती का नया शेड्यूल

Ujjain Mahakal Mandir Bhasm Arti darshan time Schedule cahange soon: महाकाल उज्जैन जाने की तैयारी में हैं और आरती के समय को ध्यान में रखकर ही घर से निकलना चाहते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है...क्योंकि जल्द ही महाकाल उज्जैन में भस्म आरती से लेकर की जाने वाली अन्य पांच आरतियों का समय भी बदल रहा है...

2 min read
Google source verification
mahakal_ujjain.jpg

Ujjain Mahakal Mandir Bhasm Arti darshan time Schedule cahange soon: महाकाल मंदिर उज्जैन(Ujjain Mahkal) में जल्द ही आरतियों का समय बदलने वाला है। बता दें कि हर साल होलिका दहन (Holika Dehan) से बाबा महाकाल (Mahakal) की आरतियों का समय बदल जाता है। वहीं बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाता है। यहां आप भी जाने महाकाल में भस्म आरती का नया समय (Bhasmarti new Schedule), जाने अलग-अलग पंच आरतियों का समय भी कब तक बदला रहेगा? बताते चलें कि महाकाल में ही सबसे पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद ही शहर में अन्य जगह होलिका दहन (Holika Dehan) की रस्म निभाई जाती है।

इस बार होलिका दहन 24 मार्च को होगा। परम्परा के मुताबिक महाकाल मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से प्रतिदिन होने वाली आरतियों का समय बदला जाता है। इस बार भी इसी समय ये बदलाव किए जाने हैं।

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि महाकाल में आरतियों का समय में आधा घंटे के समय (mahakal arti new shedule) का बदलाव किया जाता है। महाकाल की पूरी दिनचर्या बदल दी जाती है। संध्या आरती का समय 5 बजे से होगा। आरतियों का ये क्रम आश्विन पूर्णिमा तक बना रहेगा।

- पहली आरती- भस्म आरती- 4 से 6 बजे तक

- दूसरी आरती दद्योतक आरती- सुबह 10 बजे से 10.45 बजे तक।

- तीसरी आरती- भोग आरती- सुबह 10 बजे से 10.45 बजे तक।

- चौथी आरती- संध्याकालीन पूजन- 5 बजे से 5.45 बजे तक

- पंचम आरती- संध्या आरती- 7 बजे से 7.45 बजे तक

- रात्रि या शयन आरती- रात 10.30 बजे से 11 बजे तक

ये भी पढ़ें: Good News: भोपाल से लखनऊ फ्लाइट अब दो दिन जाएगी वाराणसी, 31 मार्च से गोवा फ्लाइट में बुकिंग बंद

ये भी पढ़ें :खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, पीएम मोदी ने बुंदेलखंडवासियों को दिया बड़ा तोहफा, जाने कम्प्लीट शेड्यूल

Story Loader