22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / महाकाल में भेदभाव! आम श्रद्धालु को गर्भगृह में जाने की परमिशन नहीं, VIP धड़ल्ले से तोड़ रहे प्रोटोकॉल

महाकाल में भेदभाव! आम श्रद्धालु को गर्भगृह में जाने की परमिशन नहीं, VIP धड़ल्ले से तोड़ रहे प्रोटोकॉल

Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर फिर बवाल मचा। सवाल यह कि मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं को प्रवेश दिया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 19 Oct 2024, 11:20 AM IST

Mahakaleshwar temple

गर्भगृह में रोक फिर भी महाराष्ट्र सीएम के सांसद बेटे श्रीकांत ने पत्नी समेत तीन लोगों के साथ गर्भगृह में की थी पूजा।

Mahakaleshwar Temple: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर फिर बवाल मचा। सवाल यह कि मंदिर के गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना से कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, पत्नी वृषाली और दो अन्य लोगों के साथ महाकाल के गर्भगृह में पहुंचे। 6 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ जयंत सिंह राठौड़, कर्मचारी विनोद चौकसे और राम गुरु मौजूद थे। इस पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया, वहीं आम श्रद्धालु बोले- यहां बाबा के भक्तों के साथ भेदभाव हो रहा है।

महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) के गर्भगृह में 4 जुलाई 2023 से पुजारी-पुरोहितों के अलावा सभी का प्रवेश प्रतिबंधित है, पर कई वीआइपी जब चाहे गर्भगृह में प्रवेश कर लेते हैं। श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक को बावजूद भाजपा नेताओं के गर्भगृह में दिखने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे यहां रोज आने वाले लाखों दर्शनार्थियों में भी नाराजगी है। उनका कहना है, बाबा सिर्फ वीआइपी के हो गए हैं। मंदिर प्रशासन ने पंडे-पुजारी को हिदायत देने के साथ गर्भगृह निरीक्षक को हटाकर कार्रवाई की इतिश्री कर ली।

ये है प्रोटोकॉल

महाकाल के गर्भगृह में सिर्फ पुजारी ही पूजा कर सकते हैं। उनके अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर के साथ विशिष्टजनों को गर्भगृह में जाने की इजाजत है। मंदिर में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं तो उन्हें भी चांदी द्वार से ही पूजन-अर्चन और दर्शन कराए जा रहे हैं। ऐसे में सांसद श्रीकांत शिंदे के प्रवेश ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। सांसद श्रीकांत ने पत्नी समेत तीन लोगों के साथ गर्भगृह में की थी पूजा।

इसी साल टूटे कई बार नियम

8 जुलाई : भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने गर्भगृह में महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना की।

9 अगस्त : देवास की भाजपा विधायक गायत्री राजे के बेटे विक्रम सिंह गाड़ियों का काफिला लेकर सीधे महाकाल लोक में घुसे। गाड़ियां मानसरोवर भवन तक पहुंच गईं। यह सुरक्षा में बड़ी चूक थी।

10 अगस्त: भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर गर्भगृह में पूजा की। तब भी कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति ली थी।

22 अगस्त: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा प्रतिबंधित गर्भगृह में पहुंचे और पूजा की। उनके साथ भाजपा के उज्जैन ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, देवास के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और ग्वालियर के जयप्रकाश, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी थे।

राहुल गांधी को भी नहीं मिली थी गर्भगृह में एंट्री

5 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाकाल पहुंचे थे। उन्हें गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं दी थी। कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। राहुल ने 29 नवंबर 2022 को गर्भगृह से दर्शन किए थे।

अब विशिष्टों के साथ अटेंडर को प्रवेश नहीं

गर्भगृह में प्रवेश के बवाल के बीच मंदिर प्रबंध समिति ने व्यवस्था बदली। अब भस्म आरती में विशिष्ट, अति-विशिष्टों के साथ उनके अटेंडर भी अंदर नहीं जा सकेंगे। विशिष्टों की सूची भी विभाग को एक दिन पहले रात 8 बजे तक प्रशासक को देनी होगी।

कार्रवाई की है

गर्भगृह में प्रवेश और पूजा को लेकर कार्रवाई की है। निरीक्षक विनोद चौकसे को वहां से हटाकर गोशाला भेजा है। पुजारी पुरोहितों को भी दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

गणेश धाकड़, प्रशासक, महाकाल मंदिर समिति