16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में तीन दिन होगी महादेव की कला-अर्चना

महाशिवरात्रि पर्व पर संस्कृति विभाग की ओर से तीन दिवसीय अनादिदेव की कला अर्चना महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
patrika

artist,music,Dance,ujjain news,culture department,Mahashivaratri Festival,cultural presentations,

उज्जैन.महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिवेणी संग्रहालय भी शिवमयी होगा। संस्कृति विभाग की ओर से यहां तीन दिवसीय अनादिदेव की कला अर्चना महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय के साथ ही अन्य शहरों के कलाकार नृत्य व संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।


हरिफाटक ब्रिज के नजदीक स्थित त्रिवेणी संग्रहालय (इंटरप्रिटिशन सेंटर) पर १४ से १६ फरवरी तक तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम में तीनों दिन शाम ७.३० बजे से मुक्ताकाशी मंच पर अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही तीन दिन तक नाद की प्रदर्शनी भी लगेगी।

नि:शुल्क रहेगा प्रवेश
कार्यक्रम में सभी वर्ग के लिए प्रवेश खुला रहेगा। साथ ही प्रवेश व्यवस्था नि:शुल्क होगी।

८४ महादेव की चित्र परिक्रमा
शिवरात्रि ि १४ फरवरी से त्रिवेणी संग्रहालय स्थित परिक्रमा दीर्घा में ८४ महादेवों की चित्र प्रदर्शनी की भी शुरुआत होगी। यह पहला मौका होगा, जब दीर्घा में एक साथ ८४ महादेवों की पेंटिग्स वृतांत के साथ लगेगी।

यह होंगे कार्यक्रम
शिवार्चना : भरतनाट्यम, मोहिनी अट्टम समूह नृत्य। कविता शाजी व साथी भोपाल द्वारा प्रस्तुति।
उपशास्त्रीय सुगम संगीत : - शशांक शेखर व शिष्य गाजियाबाद द्वारा प्रस्तुति।
१५ फरवरी : मालवी गीतों में शिव
- तृप्ति नागर व साथी द्वारा प्रस्तुति
परशुराम का गुरुदर्शन : पुरुलिया छाऊ नृत्य शैली। सृष्टिधर मेहतो, पश्चिम बंगाल द्वारा प्रस्तुति।
शिवराग : श्रीरंग संगती व कला संस्थान ग्वालियर द्वारा प्रस्तुति।
१६ फरवरी : नाद सुगम संगीत। रिद्म सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन द्वारा प्रस्तुति।

शैव महोत्सव सम्मान समारोह
उज्जैन पत्रिका. महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जनवरी में आयोजित शैव महोत्सव का सम्मान समारोह गुरुवार को शाम ४ बजे महाकालेश्वर मंदिर के प्रवचन हॉल में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता केन्द्रीय सिंहस्थ समिति के अध्यक्ष माखनसिंह चौहान करेंगे। शैव महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शैव महोत्सव में समस्त 17 उपसमितियों के प्रभारी अधिकारी, संयोजक, सहसंयोजक तथा सहयोगी कर्मचारी को सम्मान पत्र वितरित किए जाएंगे।

महाशिवरात्रि पर महाकाल क्षेत्र रहेगा नो व्हीकल जोन
उज्जैन. महाशिवरात्रि पर १३ फरवरी को चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रशासन, पुलिस और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बाबा के भक्तों की सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मंदिर के आसपास का हिस्सा नो व्हीकल जोन रखा गया है। ऐसे में दर्शनार्थियों को मंदिर परिसर तक आने के लिए कुछ फासला पैदल तय करना होगा। दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए व्हीलचेयर और सहायकों की व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी महाशिवरात्रि को लेकर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दी गई। मंदिर समिति अध्यक्ष और कलेक्टर संकेत भोंडवे, प्रशासक अवधेश शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दर्शनार्थियों को महाकाल बाबा के कम समय में दर्शन लाभ हो, इसके लिए दर्शन के प्रबंध किए जाएंगे। मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस सभी लोगों को श्रद्धानुसार सुविधा और सुरक्षा प्रदान कर दर्शन के इंतजाम करेंगे। इसे लेकर कार्ययोजना भी बना ली है। मंदिर परिसर में चार द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था नन्दी हॉल के पीछे आठ रेलिंगों से रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग