
8 और 9 मार्च के लिए महाकाल मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक
उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर जनसैलाब उमड़ता है। इस बार 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकाल मंदिर में शिवरात्रि पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। अगले दिन 9 मार्च को दोपहर में 12 बजे भस्म आरती होगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। दोनों दिनों की ऑनलाइन बुकिंग भी ब्लॉक कर दी गई है। वहीं इस बार मंदिर प्रशासन ने चलायमान व्यवस्था पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विशेष पर्व के चलते दोनों दिन की अनुमति प्रशासन द्वारा ऑफलाइन ही दी जाएगी। प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। अधिक भीड़ के कारण 8 और 9 मार्च को दोपहर में होने वाली भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक की गई है। दोनों दिन श्रद्धालुओं को ऑफलाइन अनुमति जिला प्रशासन के माध्यम से जारी की जाएगी।
ऑनलाइन बुकिंग बंद करने के पीछे कारण है कि देशभर से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा करीब 400 सीट के लिए ऑनलाइन भस्म आरती की बुकिंग सुविधा दी है। भक्त कहीं पर से भी निर्धारित तिथि के 15 दिन पहले ऑनलाइन अनुमति बुकिंग करा सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर्व और अगले दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती के लिए बड़ी संख्या में भक्त शामिल होने को लालायित रहते हैं। वहीं मंदिर में वीवीआईपी का आगमन होता है और अधिक संख्या में भीड़ भी रहती है। इसलिए दोनों दिन ऑफलाइन अनुमति जारी की जाएगी।
इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 5 मार्च को शहर आएगी। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी देवास गेट पर सभा को संबोधित करेंगे। बड़ी बात यह कि भारत यात्रा के बाद गांधी दोबारा से न्याय यात्रा लेकर शहर आ रहे हैं।
राहुल गांधी शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वह उज्जैन आकर सीधे महाकाल दर्शन करने जाएंगे। महाकाल के बाद रोड शो के रूप में देवास गेट आएंगे। यहां गाड़ी पर सवार होकर सभा को संबोधित करेंगे।
Published on:
23 Feb 2024 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
