शाम 5 बजे निकली वर निकासी
वर निकासी शाम 5 बजे नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल से प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, किरण-टॉकिज चौराहा, दीनदयाल चौक, कन्याशाला चौराहा, एमजी रोड, थाना चौराहा, सुभाष मार्ग, पाड़ल्या रोड चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए ३ किमी का सफर तय कर शाम ६:३० बजे विवाह स्थल पहुंचेगी। यहां पर तोरण की रस्म हुई। जिसके बाद शाम 7:30 फेरे प्रारंभ हुए। बारातियों व मेहमानों का भोजन नरेंद्र मोदी खेल प्रशाल में हुआ। प्रत्येक जोड़े को उपहार में 17 हजार रुपए की एफडी, 3 हजार रुपए मोबाइल के, प्रत्येक दुल्हन को चांदी की पायजब, बिछिया, बर्तन, साड़ी, दूल्हे के लिए सफारी सूट का कपड़ा समेत लगभग 6 हजार रुपए के सामन उपहार में भेंट किए गए।