यदि मदरसन का ऑटो मोबाइल यूनिट स्थापित होती है तो, आयशर के बाद मरदसन ग्रुप के आने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में उज्जैन का बड़ा नाम हो जाएगा। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड की सहायक कंपनी मदरसन हेल्थ केयर द्वारा 375 करोड़ के निवेश से यूनिट स्थापित करने की योजना है। इसके लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।