
MP Election 2023 : लाडली बहना योजना में पंजीयन के लिए जिस तरह लाडलियों में उत्साह देखा गया, वही उत्साह अब उन्हें वोटिंग में भी दिखाना होगा। उदाहरण- 2018 के चुनाव में नागदा-खाचरौद विधानसभा में 81.62 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें 82.65 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 79.78 प्रतिशत महिलाओं ने ही वोट डालें थे। हालांकि उस वक्त पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या कम थी। इस बार भी वही स्थिति है, लेकिन यदि महिलाओं ने जरा भी सक्रियता दिखाई तो वे दलों के लिए संकटमोचक साबित हो सकती हैं।
उज्जैन जिले की 5 सीट (उज्जैन नगर की दो सीटों को छोड़) की बात करें पिछले चुनाव के मुकाबले महिला वोटर की संख्या 10 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। ऐसे में जीत-हार की चाबी इन के हाथों में भी हैं। जिले में कुल 1 करोड़ 85 लाख 7 हजार 815 मतदाता हैं। इसमें 1 करोड़ 70 लाख 6 हजार 829 पुरुष व 1 करोड़ 50 लाख 986 महिला मतदाता हैं। इसमें पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर केवल 3 प्रतिशत ही कम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के गांव रूपेटा में वोटर साइलेंट-नगर से करीब 3 किमी दूर रूपेटा। पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के गृहग्राम में महिला वोटर के मन तो बहुत कुछ है, लेकिन वे खुलकर कुछ नहीं कह रही हैं। 60 पार लीलाबाई को वृद्धा पेंशन नहीं मिलती है, वे कहती है वक्त पर जो हो जाएं वो ठीक। यही जवाब कलाबाई का भी था। थोड़ी दूर आगे सोयाबीन साफ कर रही रमाबाई फसल बीमा की राशि खाते में नहीं डलने से आक्रोश है, लेकिन उन्होंने भी सीधे कुछ कहने की बजाए यही कहा कि जो हमारी बात करेगा, हम उसे ही वोट देंगे। 2 हजार वोटर हैं। इनमें 1200 पुरुष व 800 महिला वोटर हैं। पिछले चुनाव में 80 प्रतिशत वोटिंग में पुरुषों के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत कम महिलाओं ने वोट डाले थे। * 5 सीटों पर कुल महिला - 2018: 4 लाख 70 हजार 355 - 2023: 5 लाख 17 हजार 713 विधान सभा वार स्थिति * नागदा-खाचरौद - - 2018 में 99911 - 2023 में 109185 * महिदपुर - 2018 में 93926 - 2023 में 105698 * तराना - 2018 में 85305 - 2023 में 92398 * घटिया - 2018 में 99602 - 2023 में 109742 * बडऩगर 2018 में 91611 2023 में 100690
Updated on:
14 Oct 2023 09:49 am
Published on:
14 Oct 2023 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
