25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबेडकर प्रतिमा के नीचे सांसद का 9 घंटे अनशन, जानिए क्या है मामला…

विपक्ष द्वारा संसद कार्रवाई नहीं चलने देने का विरोध, बोले - हर दिन ९.५० करोड़ रुपए हुए बर्बाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:54 PM IST

patrika

Rahul Gandhi,NDA,Parliamentary,ambedkar statue,Anshan,mp chintamani malviya,

उज्जैन. विपक्ष द्वारा संसद कार्रवाई नहीं चलने देने का विरोध, बोले - हर दिन ९.५० करोड़ रुपए हुए बर्बाद....संसद की कार्रवाई में लगातार खलल डालकर इसे नहीं चलने देने के विरोध में गुरुवार सुबह ९ बजे से सांसद चिंतामणि मालवीय फ्रीगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा के नीचे अनशन कर रहे हैं। शाम ६ बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ वे यहां बैठे हैं। एनडीए ने देशभर में सांसदों के जरिए इस तरह के विरोध का ऐलान किया है। इसी कड़ी में ये अनशन हो रहा है।

विपक्ष नहीं चलने देता संसद की कार्रवाई
बुधवार को सांसद चिंतामणि मालवीय ने लोकशक्ति कार्यालय पर मीडिया से चर्चा की, जिसमें कहा कि संसद पर प्रतिदिन करीब ९.५० करोड़ रुपए खर्च होता है, लेकिन विपक्ष अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई नहीं चलने दे रहा।

नाना बनने की उम्र में राहुल गांधी नानी के यहां चले गए
वे बोले नाना बनने की उम्र में राहुल गांधी नानी (इटली यात्रा) के यहां जाकर ना जाने क्या ज्ञान लेकर आए। जो किसी भी मुद्दे पर सदन में चर्चा ही नहीं होने दे रहे। ये देश की जनता द्वारा दिए बहुमत का अपमान है।

बगैर चर्चा बजट पारित करना पड़ा
कांग्रेस के तानाशाही रवैए के कारण शायद इतिहास में पहली बार बगैर चर्चा बजट पारित करना पड़ा। मौजूदा सत्र में महज ०.६ प्रतिशत कार्य ही हो पाया है।

आप भी तो विपक्ष में ऐसा करते थे...?
जब मीडिया ने सांसद से पूछा कि जब आप विपक्ष में थे तब भी तो संसद की कार्रवाई कई बार स्थगित हुई। जवाब में मालवीय बोले कि तब करोड़ों के घोटाले हुए थे, तो हमें ऐसा करना पड़ा। आज भी यदि कोई समस्या है तो कांग्रेस विरोध करे, लेकिन इसका तरीका लोकतांत्रिक हो। दरअसल, कांग्रेस को विपक्ष का अभ्यास नहीं है इस कारण ऐसी स्थिति बन रही है। सांसद ने कहा कि विरोध स्वरूप एनडीए सांसद इस सत्र की तनख्वाह व भत्ता भी नहीं लेंगे।