
गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहीं। उन्होंने उज्जैन के दशहरा मैदान में परेड की सलामी ली। पहली बार किसी सीएम ने उज्जैन में तिरंगा फहराया। सीएम ने उद्योग-व्यापार सुदृढ़ीकरण के साथ रोजगार देने के प्रयास गिनाए, विकास की रूपरेखा साझा की। वे बोले-राष्ट्र पर्व से पहले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्र गर्व का क्षण रहा। यह प्रधानमंत्री की पहल से हुआ। 26 जनवरी को शासन ने 45 दिन पूरे कर लिए। इंदौर में हुकुमचंद मिल मजदूरों का बकाया, नियम विरूद्ध ध्वनि विस्तारक यंत्र, खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक समेत कई काम किए हैं।
90 हजार युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा, कर्मचारी चयन मंडल से 28 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर नियुक्ति पत्र देंगे। 2024-25 में रोजगार मेलों से 90 हजार ग्रामीण युवाओं को रोजगार के मौके देंगे।
-
- मालवा से जुड़ेगा राजस्थान, विशेष लिंक परियोजना से सिंचाई होगी बेहतर
- 5 पर्यटन शहर बनेंगे सोलर सिटी, रीवा सोलर पार्क मोदी की अ बुक ऑफ इनोवेशन में
रोजगार के स्वर्णिम त्रिभुज
सीएम ने स्वर्णिम त्रिभुज योजना की परिकल्पना बताई। बोले- शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार मिलकर स्वर्णिम त्रिभुज बनाते हैं। युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा के कोर्स तैयार किए हैं। आगर-मालवा में नया विधि कॉलेज खुलेगा। प्रदेश में 28 आईटीआई खोले हैं। इनमें 6,700 युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग मिलेगी।
ये प्रयास रोजगार और विकास को देंगे उड़ान
● जबलपुर के पत्थर शिल्प, वारासिवनी साड़ी, उज्जैन के बटिक, ग्वालियर के कारपेट और डिंडोरी के रॉट आयरन को जीआई टैग मिलना बड़ी उपलब्धि।
● 102 औद्योगिक क्षेत्र और 35 एमएसएमई क्लस्टर विकसित किए जा रहे।
● स्टार्टअप की संख्या 3,700 से अधिक तो इन्क्यूबेटरों की संख्या 68 हो चुकी है।
● उज्जैन में केंद्र के सहयोग से मेडिकल डिवाइस पार्क, ऊर्जा उपकरण निर्माण, पीएम मित्र पार्क और मेडिसिटी निर्माण।
● नए वित्तीय वर्ष में महिला समूहों को 3,700 करोड़ का बैंक लिंकेज, लाड़ली शक्ति क्रेडिट कार्ड से कम ब्याज दर पर एक लाख रुपए क्रेडिट।
Updated on:
28 Jan 2024 10:37 am
Published on:
28 Jan 2024 10:29 am
