
Lok Sabha Election: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाचरौद में सभा में पीएम पर निशाना साधा। मालवी में बोले- जब पेट्रोल 60 रु. लीटर को थो, 'दाढ़ी' वाला बाबा कीरियों थो 30 रुपए लीटर में दिलवई दूंगा... लेकिन करदियों 110 रुपए लीटर। पटवारी ने यह भी कहा, अनिल फिरोजिया ने दो साल पहले वीडियो जारी कर कहा था- नितिन गडकरी ने मुझे कहा था, तुम वजन कम कर लोगे तो मैं तु्हे ये रोड दे दूंगा। मैंने पता लगाया कि उन्होंने ऑपरेशन से पेट कम किया और वे कह रहें हैं कि दौड़ लगाई। मतलब वहां भी झूठ।
छिंदवाड़ा. छिंदी के ग्राम मानकादेवरी में शुक्रवार को जनसभा को पूर्व सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया। कहा, छिंदवाड़ा परिवार के सदस्यों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। इसी ह्रश्वयार से मिली शक्ति की वजह से पिछले 44 वर्ष से निरंतर सेवा में लगा हूं। अब लोग आएंगे तरह-तरह की बातें करेंगे, लेकिन सच्चाई आप सभी के सामने है। जो विकास के कार्य हुए हैं, वह भी धरातल पर हैं।
कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि 20 वर्षों के कार्यकाल में आदिवासियों पर सर्वाधिक अपराध हुए हैं। प्रदेश आदिवासी अपराध में देश में नंबर एक पर है। साफ है कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है। उनके मन और मस्तिष्क आदिवासी अत्याचार से भरा हुआ है।
Updated on:
06 Apr 2024 07:12 am
Published on:
06 Apr 2024 07:09 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
