
Ujjain
MP News: महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रस्तावित केडी गेट मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बने धार्मिक स्थलों पर एक साल बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आंशिक विरोध के बीच एक किमी लंबे मार्ग पर 23 धर्मस्थल और 15 निजी भवनों की बाधाओं को हटाया गया।
इन धर्मस्थलों में मुस्लिम-बोहरा समाज की मस्जिद, दिगंबर-श्वेतांबर जैन समाज के साथ मंदिर भी थे। वहीं बीच रास्ते में आ रहे तीन धर्मस्थलों का दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। कार्रवाई करने सुबह 4 बजे से निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची थी। बता दें कि केडी गेट मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
सालभर से चल रहे मार्ग चौड़ीकरण में धर्मस्थल नहीं हट पाने से काम अटका हुआ था। तीन दिन पहले धर्मस्थलों पर निशान लगाए गए थे और एक दिन पहले मुनादी भी करवाई थी। गुरुवार अलसुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ धर्मस्थलों को हटाने की कार्रवाई की। इसमें 12 मंदिर, 5 जैन मंदिर तथा 2 मस्जिद, 1 दरगाह है, वहीं तीन मंदिरों को शिफ्ट किया गया।
हालांकि धर्मस्थल सहित मकानों को लोगों ने अपने हाथों से भी तोड़ा। निगमायुक्त आशीष पाठक ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके और सभी के सहयोग से धर्मस्थल को हटाने की कार्रवाई की है।
Published on:
24 May 2024 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
