6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बड़ा हादसा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता झुलसे, देखें वीडियो

mp news: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मंच पर हादसा, आतिशबाजी के बीच सजावटी बलून में हुआ ब्लास्ट।

2 min read
Google source verification
ujjain

bjym state president syam telor injured firecracker accident

mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। मुनि नगर तालाब के पास मंच पर चल रही पायरो आतिशबाजी के बीच सजावटी बलून अचानक चपेट में आ गए और उनमें जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही हड़कंप मच गया और मंच पर मौजूद लोग नीचे गिर गए। आग की लपटों से प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र परिहार, मंडल उपाध्यक्ष मौसम मेहता सहित कार्यकर्ता आकाश परमार के सिर के बाल झुलस गए।

देखें वीडियो-

घटना से मंच पर अफरा-तफरी मच गई

घटना होते ही मंच पर अफरातफरी मच गई। कई युवा मोर्चा नेता जान बचाने के लिए मंच से नीचे कूद पड़े। कुछ पल के लिए कार्यक्रम ठहर गया और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लेकिन इस हादसे ने आयोजकों की लापरवाही और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में खतरनाक आतिशबाजी पर सवाल खड़ा किया है। गनीमत रही कि अन्य बलून पायरो आतिशबाजी की चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस लापरवाही को लेकर नानाखेड़ा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मौके के वीडियो फुटेज भी खंगाले हैं।

बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

इससे पहले उज्जैन पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के उज्जैन आगमन पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कुंवर बन्ना मित्र मंडली के नेतृत्व में नानाखेड़ा से लेकर दो तालाब मार्ग होते हुए टावर चौक तक शहरभर में मंच सजाए गए। स्वागत यात्रा नानाखेड़ा क्षेत्र से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टावर चौक पहुंची और लोकशक्ति कार्यालय पर संपन्न हुई।