27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर को राष्ट्रपति पुलिस पदक, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से 15 अगस्त को सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

फोटो- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जोन डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उनका चयन गृह मंत्रालय की ओर से किया गया था। सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया।

33 साल की सर्विस में मिले 249 मेडल

डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर वर्तमान में रेडियो जोन उज्जैन में पदस्थ हैं। उन्हें पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्री पदक, कोरोना योद्धा पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीसीआर सिल्वर डिस्क जैसे कई पदक चुके हैं। 33 साल की सर्विस में डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर को 249 मेडलों से सम्मानित किया जा चुका है। वह अपनी साफ सुथरी और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं।

बता दें कि, हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इस साल प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। जिसमें से एक डीएसपी वीर विक्रम सिंह सेंगर भी हैं।