14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट में विद्यार्थियों की संख्या कम तो इन्हे मिली फटकार

प्राचार्य समीक्षा बैठक - विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुआ मंथन, प्राचार्य को निदेश जारी
2 min read
Google source verification
patrika

टेस्ट में विद्यार्थियों की संख्या कम तो इन्हे मिली फटकार

उज्जैन. स्कूली शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय प्राचार्य बैठक शनिवार को जालसेवा उमा विद्यालय में हुई। इसमें १७२ प्राचार्य उपस्थित रहे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल द्वारा मैपिंग, विभागीय जांच, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण आदि पर समीक्षा करते हुए गत दिवस बेसलाइन टेस्ट के निरीक्षण के दौरान बच्चों की न्यूनतम उपस्थिति को लेकर प्राचार्यों को फटकार लगाई। साथ ही कहा कि आगे भी निरीक्षण होंगे। विद्यालय संचालन के लिए समस्त जरूरी कदम उठाएं। इसमें उपस्थिति छात्र व शिक्षक, विद्यालय प्रांगण एवं भवन की साफ -सफाई, शौचालय उपयोग की स्थिति में आदि शामिल रखें।

बैठक के प्रारम्भ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी गिरीश कुमार तिवारी ने ब्रिजकोर्स संचालन, बेसलाइन टेस्ट, स्कूल चलें हम द्वितीय चरण पीपीटी के माध्यम से समझाकर समय सीमा में कार्य करने की विधि बताते हुए कहा कि २४ जून को करियर काउंसलिंग कक्षा १० उत्तीर्ण का कार्य २५ से ३० जून तक करना होगा। इस विषयक रविवार को प्रत्येक हायर सेकंडरी के २ शिक्षकों का प्रशिक्षण जालसेवा में रखा गया है । इसी प्रकार कक्षा १२ पूरक एवं अनुत्तीर्ण छात्रों की भी काउंसलिंग ३ जुलाई से होगी। ३ जुलाई को १२ से २ के दौरान मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें उज्जैन से ४ विद्यार्थी मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछेंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक अभय तोमर द्वारा परीक्षा परिणाम समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन प्रकरण पर एक-एक प्रकरण पर चर्चा की। साथ ही लैपटॉप के आगामी कार्यक्रम के लिए खाते वेरिफिकेशन को लम्बित बताते हुए बताया कि जिले से ११८५ विद्यार्थियों को भी अब लैपटॉप की राशि मिलेगी। जिन सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों के कक्षा १२ में ७५ से ८५: तक अंक मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया बैठक में बदरबेला, बरडिया, रानाहेड़ा, कपेली, गुराडिय़ा गुजर, करेड़ी, नैनावद, आसरे चन्डोरिया, खेड़ा कसोंन, झुटवाद के प्राचार्य उपस्थित नही थे, जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाएंगे।