25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खत्म हुआ इंतजार, 79 दिन बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को इस तरह दिये दर्शन

कोरोना संकट के कारण लगे लॉकडाउन के 79 दिन बाद आज सोमवार सुबह 8 बजे से बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को एक बार फिर दर्शन दिये। बाब के जयकारों से गूंज उठा प्रांगण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jun 2020, 7:38 PM IST

news

खत्म हुआ इंतजार, 79 दिन बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को इस तरह दिये दर्शन

उज्जैन/ कोरोना संकट के कारण लगे लॉकडाउन के 79 दिन बाद आज सोमवार सुबह 8 बजे से बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को एक बार फिर दर्शन दिये। ढाई महीनों के बाद बाबा के दर्शन करने को रात से ही मंदिर के द्वार के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गई है। महाकाल के दर्शन करने को भक्त लालायित थे। जैसे ही दरबार के कपाट खुले तो भक्तों ने देखा कि मंदिर तो वैसा ही था, जैसा हजारों साल से अब तक है। लेकिन दर्शन का स्वरूप नया है। सभी भक्तों के मुंह पर मास्क लगा था, लेकिन बाबा महाकाल का जाप चल रहा था। पूरा मंदिर बाबा महाकाल के जयघोष से गूंज रहा था। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाई गई व्यवस्था अनुसार भक्त दूर-दूर खड़े रहकर भक्त मंदिर में प्रवेश के इंतजार में थे। कतार में सिर्फ वो भक्त हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही दर्शन की बुकिंग करवा ली थी।

पढ़ें ये खास खबर- मानसून के तय समय पर दस्तक देने के आसार, इस दिन से शुरु होगी झमाझम बारिश!


दो घंटे के स्लॉट में 700 भक्तों ने किये दर्शन, प्रवेश से पहले हुई थर्मल स्क्रीनिंग

सुबह करीब 8 बजे बजे जैसे ही मंदिर के गेट पर लगे सुरक्षाकर्मी और अन्य व्यवस्थापकों ने मंदिर में प्रवेश के लिए गेट खोला भक्तों ने बाबा का जोरदार उद्वघोष करना शुरु किया।जयनारों के बीच जैसे ही भक्तों ने मंदिर में प्रवेश करना शुर किया, उन्हें व्यवस्थापकों द्वारा सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने की अपील की गई। इसके बाद टीम ने उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। वह आगे बढ़ा तो महाकाल मंदिर समिति और विधायक पारस जैन समेत धर्म गुरुओं ने उसे दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद भक्त जिग-जैक तरीके से हाेता हुआ मंदिर के मैन गेट पर पहुंचा। यहां से टनल से होते हुए उसने मंदिर में प्रवेश किया और फिर नंदीगृह के पीछे गणेश और कार्तिकेय मंडप तक पहुंचकर बाबा को निहारा और आशीर्वाद लिया। काेरोना संक्रमण के कारण महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और केंद्र की गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- इन शर्तों के साथ खुले शॉपिंग मॉल्स, गेम जोन और सिनेमा हॉल रहे बंद


प्री-बुकिंग के ये दो तरीके

मोबाइल के प्ले स्टोर से महाकालेश्वर मंदिर के लाइव दर्शन एप को डाउनलोड करें। एप खोलने पर डेशबोर्ड पर जनरल दर्शन टिकट का लोगो दिखेगा। इसे टच करने पर बुकिंग का ऑप्शन खुल जाएगा। इसमें सबसे पहले तारीख और दर्शन का समय चुनें। आवेदन पत्र खुल जाने पर उसमें मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें। आवेदन स्वीकृत होने पर एसएमएस आएगा, जो इस बात की परमीशन देगा कि, आपका आवेदन स्वीृत किया गया है, आप दर्शन कर सकते हैं। या फिर टोल फ्री नंबर - 18002331008 पर भी बुकिंग कर बाबा के दर्शन किये जा सकते हैं।