5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैश्य महासम्मेलन ने लगाया रक्तदान शिविर : बच्चों को थैलेसीमिया से बचाने के लिए जुटाया रक्त

वैश्य महासम्मेलन की उज्जैन इकाई द्वारा नारायण प्रसाद नानाजी की स्मृति में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
patrika

Blood donation,ujjain news,Blood donation camp,Thalassemia,

उज्जैन. वैश्य महासम्मेलन की उज्जैन इकाई द्वारा नारायण प्रसाद नानाजी की स्मृति में थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देवास रोड़ स्थित प्रेस क्लब पर आयोजित रक्तदान शिविर में ८९ बोतल रक्त एकत्र किया गया।

वैश्य महासम्मेलन के संभाग प्रभारी वीरेंद्र कावडिया और संभाग अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन जिले में करीब ४०० बच्चे थैलेसीमिया पीडि़त हैं और इनके लिए प्रतिमाह रक्त की आवश्यकता होती है। थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए वैश्य महासम्मेलन ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गुरुवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश उज्जैन संभाग इकाई की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता राजस्व मंत्री के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन किया गया। संभाग में विभिन्न जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर लगाया गया। अभियान में प्रकाश चित्तोड़ा, तरुण शाह, कुलदीप धारिया, तनूजा गोयल, सरोज अग्रवाल, अरविन्द जैन, डॉ. राजकुमार नीमा, विशाल हाड़ा, पंकज अटल, कैलाश सोनी, गिरीश हरभजनका, अम्बालाल माहेश्वरी, संजीव गोयल की सराहनीय भूमिका रही। मयूर अग्रवाल, योगेश बजाज, राकेश बजाज, सुनील गुप्ता, महेन्द्र कटियार, संजय अग्रवाल, डॉ. मनीष झाला, कमल कोठारी, डॉ. मीना गर्ग, मधु गोयल, गीता गुप्ता, तृप्ति बजाज शकुंतला खंडेलवाल, चंदा ताम्बी, ने अभियान में रक्त संग्रहण के लिए सतत प्रयास किया। कार्य में सहयोग के लिए मेडिकल के शिल्पा पाराशर, तस्लीम मंसूरी, कपिल शर्मा , दीपक राठौर, मोहम्मद इस्माइल नागोरी, राहुल जेठवा का सम्मान किया गया। संचालन कैलाश विजयवर्गीय ने किया। आभार प्रदीप झांझरी ने माना।

त्रिलोकेश्वर महादेव पर महाशिवरात्रि आयोजन
उज्जैन. त्रिलोकेश्वर शिवमंदिर छोटे महाकाल फ्रीगंज पर १३ फरवरी महाशिरात्रि को विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा तथा फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि महाशिरात्रि महोत्सव में 12 फरवरी को 11 ब्राह्मणों के द्वारा पूजन अभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर 13 फरवरी को सुबह 5 बजे अभिषेक पूजन के बाद आरती और दर्शन प्रारंभ होंगे। दिनभर फलाहारी खिचड़ी और ठंडाई का वितरण किया जाएगा। शाम को सेहरा दर्शन होंगे। रात 8 बजे ढोल, नगाड़े, के साथ महाआरती होगी। 14 फरवरी को सुबह महाभोग लगेगा।