26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकालेश्वर मंदिर, किए बाबा महाकाल के दर्शन

Mahakal Temple Ujjain: 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi wife Jashodaben reached Mahakal Temple Ujjain

PM Modi wife Jashodaben reached Mahakal Temple Ujjain (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Mahakal Temple Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। इसी कड़ी में सोमवार, 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। जशोदा बेन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने आम लोगों की तरह महाकाल के दर्शन किए।

देखें वीडियो

प्रबंध समिति ने किया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान का पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी भारत गुरु द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा जशोदा बेन का सम्मान किया गया।

जशोदा बेन की इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा गया। उनके दौरे को मंदिर प्रशासन ने गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया।